Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा सरकार 'सबका साथ-सबका विकास' और 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' की भावना से कर रही है प्रदेश का एक समान विकास - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य में हरियाणा का होगा अहम योगदान

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Jagadhari, Kanwar Pal, Mohan Lal Badoli, Shyam Singh Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जगाधरी , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ-सबका विकास' विजन के अनुरूप तथा 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' की भावना से प्रदेश का एक समान विकास कर रही है। सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र का विकास और हर नागरिक का उत्थान सुनिश्चित करना है। 

प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में हरियाणा का योगदान अहम होगा और विकसित भारत के साथ-साथ हरियाणा भी विकसित बनेगा।मुख्यमंत्री आज जिला यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार का हिसाब मांग रहे थे। 

उन्होंने पिछले दो कार्यकालों में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले 10 सालों में लगभग 707 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है, जबकि कांग्रेस के 10 सालों में केवल 351 करोड़ रुपये खर्च किये गये। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। तीसरे कार्यकाल में विकास और जनकल्याण के कामों में तीन गुणा तेजी लाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए यमुनानगर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-73 का निर्माण 1,112 करोड़ रुपये की लागत से किया है। नई उप-तहसील प्रताप नगर गठित की गई। छछरौली को उपमंडल बनाया गया। दादुपर से हमीदा हैड तक नई नहर 275 करोड़ रुपये से लागत से बनाई जा रही है। हथिनीकुंड बैराज पर 146 करोड़ रुपये की लागत से डाया फार्म वॉल का निर्माण किया जा रहा है।

टूरिज्म हब बनाने के लिए हथनीकुंड बैराज के समीप पार्क की रेनोवेशन व सौंदर्यीकरण का कार्य 11 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से किया गया। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, भवनों पुलों, आर.ओ.बी., आर.यू.बी. तथा मंडियों के विकास पर 177 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च किए गए। खिजराबाद का नाम बदलकर प्रताप नगर किया गया। वहां बस अड्डे के भवन का निर्माण 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से किया गया।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा व देश में राजनीति के मायनों को बदला*

नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भी प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए भाजपा सरकार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा व देश में राजनीति के मायनों को बदला है और समान रूप से हरियाणा का विकास किया है। 

उसी का परिणाम है कि इस बार भी हरियाणा के लोगों ने नॉनस्टॉप तीसरी बार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। इसलिए उन्हें विश्वास है कि जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्थानीय सरकारों के चुनावों में भी कमल खिलाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी निकाय चुनाव चल रहे हैं। 

इन चुनावों के बाद सरकार तीन गुना गति से हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम करेगी।इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली, विधायक श्री घनश्याम अरोड़ा और पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Jagadhari , Kanwar Pal , Mohan Lal Badoli , Shyam Singh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD