Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

देश-दुनिया में नाम करने वाली ‘चंद्रमणि’ पहुंची मनोहर गौशाला

पशु चिकित्सालय का नाम इन्हीं गौ माता के नाम से "चन्द्रमणि गौ चिकित्सा सदन एवं रिसर्च सेन्टर" रखा गया

Chandramani Cow, Manohar Gaushala, Chhattisgarh, Gaumata
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 13 Feb 2025

Last updated on: Feb 13, 2025, 00:00 IST

राजधानी के पंडरी स्थित मनोहरा कपड़े की दुकान के दरवाजे को खोलकर रोजाना पहुंचने वाली ‘चंद्रमणि’ गौ माता के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। दुकान के गद्दे में जाकर घंटों अपनी ​बछिया ‘चंद्र परी’ के साथ बैठने वाली ‘चंद्रमणि’ अब मनोहर गौशाला खैरागढ़ में शिफ्ट हो चुकी है। उसकी उचित देखभाव के लिए मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने यह पहल की है। 

अब चंद्रमणि गौशाला में सभी सुविधाओं के बीच अन्य गौमाताओं के साथ रहेंगी। विशेष बात यह है यहां निर्माणधीन पशु चिकित्सालय का नाम भी इन्हीं गौमाता के नाम से रखा जा रहा है, जिसका नाम "चन्द्र मणि गौ चिकित्सा सदन एवं रिसर्च सेन्टर" रखा गया है। माना जा रहा है कि ये विश्व में पहला पशु चिकित्सालय है जिसका नाम एक गौ माता के नाम पर होगा।

बता दें कि ‘चंद्रमणि’ की पहचान अब देश दुनिया तक पहुंच चुकी है। रोजाना खुद से दरवाजे को धक्का मारकर दुकान पहुंचने वाली खबर देश के साथ ही विदेशों में प्रकाशित व प्रसारित हुई। विदेश के लंदन टाइम्स, रशियन टाइम्स, न्यूयार्क टाइम्स के साथ ही देश के नामी चैनल आज तक सहित कई चैनलों में गौ माता की खबर प्रसारित हो चुकी है। करीब 4 सौ मीलियन लोगों ने चंद्रमणि पर बनी खबर को देखा है।

इसके अलावा अखबारों में भी खबर प्रकाशित होने के बाद रोजाना बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से लोग गौ माता को देखने के लिए पहुंचते रहे। गौमाता की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें खैरागढ़ स्थित गौशाला में शिफ्ट किया गया है। यहां भी लोग आकर कामधेनु माता के साथ चंद्रमणि माता के दर्शन का लाभ ले सकते हैं।

 

Tags: Chandramani Cow , Manohar Gaushala , Chhattisgarh , Gaumata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD