Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया

भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करना

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Emmanuel Macron, President of France, Mazargues War Cemetery, France, Marseille, Consulate General of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मार्सिले (फ्रांस) , 12 Feb 2025

Last updated on: Feb 12, 2025, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों ने मार्सिले में आज संयुक्त रूप से भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है। 

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपति मैक्रों की विशिष्ट उपस्थिति की अत्यंत सराहना की। वाणिज्य दूतावास में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के दौरान मार्सिले में महावाणिज्य दूतावास खोलने के निर्णय की घोषणा की गई थी। 

इस महावाणिज्य दूतावास के पास फ्रांस के दक्षिणी भाग में प्रोवेंस आल्प्स कोटे डी'ज़ूर, कोर्सिका, ओसीटानी और ऑवर्गे-रोन-आल्प्स सहित चार फ्रांसीसी प्रशासनिक क्षेत्रों का वाणिज्य दूतावास क्षेत्राधिकार होगा। फ्रांस का यह क्षेत्र व्यापार, उद्योग, ऊर्जा और ऐशो-आराम के लिए पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है और भारत के साथ इसके महत्वपूर्ण आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंध हैं। 

फ्रांस के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहर में खुला यह नया महावाणिज्य दूतावास भारत-फ्रांस की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Emmanuel Macron , President of France , Mazargues War Cemetery , France , Marseille , Consulate General of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD