Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

पंजाब लोक निर्माण विभाग की रिसर्च लैब ने 2024-25 के दौरान 1.5 करोड़ रुपये की आय अर्जित की: हरभजन सिंह ईटीओ

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2025

Last updated on: Feb 10, 2025, 00:00 IST

पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां बताया कि पंजाब लोक निर्माण विभाग की रिसर्च लैब ने विश्व स्तरीय निर्माण गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हुए न केवल राज्य में उच्च स्तरीय निर्माण मानकों को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की जांच से लगभग 1.5 करोड़ रुपये का राजस्व भी अर्जित किया।

यह जानकारी साझा करते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब लोक निर्माण (बी एंड आर) विभाग के अधीन यह लैब एकमात्र ऐसी सुविधा है, जो विभाग के अलावा स्थानीय निकाय, जल संसाधन विभाग, पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा), पंचायती राज, पंजाब मंडी बोर्ड और स्टेट विजिलेंस को भी सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इस लैब को वर्ष 2022 में नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज़ (एन ए बी एल) से मान्यता प्राप्त हुई, जो दिसंबर 2028 तक वैध है। 

इस सरकारी लैब की मान्यता इसे और अधिक महत्वपूर्ण बना देती है। उन्होंने बताया कि यह प्रयोगशाला कुल 59 परीक्षणों के लिए एनएबीएल से प्रमाणित है। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि यह रिसर्च लैब उन्नत गैर-विनाशकारी परीक्षण उपकरणों से सुसज्जित है, जैसे कि फॉलिंग वेट डिफ्लेक्टोमीटर (एफ डबल्यू डी), अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी (यू पी वी), न्यूक्लियर टेस्ट गेज और ट्रैफिक साइन चेकिंग टूल्स आदि।

लैब की क्षमताओं के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि यह नींव के लिए मिट्टी के परीक्षण कराने और ईंटों, बजरी, रेत, सीमेंट, कंक्रीट, लकड़ी और सरिए सहित विभिन्न निर्माण सामग्रियों के मूल्यांकन के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने बताया कि यह लैब डेंस बिटुमिनस मैकडम (डी बी एम) और एस्फाल्ट कंक्रीट (ए सी) मिश्रणों को डिज़ाइन करने की विशेषज्ञता भी रखती है।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की विकास कार्यों की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए विभाग को अधिक से अधिक जांच करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। 

इसके अलावा, इन गुणवत्ता उपायों के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD