Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

ओम बिरला ने विश्व पुस्तक मेले में पुस्तकों का लोकार्पण किया

युवाओं से पढ़ने का आग्रह

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, World Book Fair, World Book Fair 2025, New Delhi World Book Fair, New Delhi World Book Fair 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Feb 2025

Last updated on: Feb 08, 2025, 00:00 IST

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने लोगों, विशेषकर युवाओं के मन से, शक्ति और प्रेरणा हासिल करने के लिए पुस्तकों की ओर रुख करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्तिगत और सामाजिक विकास दोनों में सच्ची मार्गदर्शक शक्ति हैं क्योंकि वे ज्ञान के स्थायी अभिलेख हैं, जो भावी पीढ़ियों के लिए विचारों और विरासतों को संरक्षित करती हैं। 

अध्यक्ष ने युवाओं से चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रेरणा, उत्साह और शक्ति के स्रोत के रूप में पुस्तकों को अपनाने का आग्रह किया। श्री बिरला ने ये टिप्पणियां आज नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 में प्रसिद्ध पत्रकार और राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक श्री गुलाब कोठारी द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘स्त्री: देह से आगे’ और ‘माइंड बॉडी इंटेलेक्ट’ का विमोचन करते हुए कीं।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण दौर में मार्गदर्शन, ज्ञान और शक्ति प्रदान करने में पुस्तकों की बहुमूल्य भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुस्तकें न केवल आजीवन साथी होती हैं, बल्कि वे शिक्षक के रूप में भी काम करती हैं, जिनसे कभी भी, कहीं भी ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

श्री बिरला ने कहा कि यह शुभ संकेत है कि इस वर्ष पुस्तक मेला दो महत्वपूर्ण घटनाओं, महाकुंभ मेला और भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के साथ-साथ हो रहा है। उन्होंने जहां प्रयागराज में महाकुंभ को आस्था और भक्ति का प्रतीक बताया, वहीं, विश्व पुस्तक मेले को "ज्ञान और संस्कृति का महाकुंभ" कहा, जहां साहित्य, विचार और चिंतन समाज को प्रगति की ओर प्रेरित करने के लिए एक साथ आते हैं। 

उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की नींव के रूप में संविधान की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय विकास और प्रगति के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत प्रदान करता है। श्री बिरला ने श्री गुलाब कोठारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न केवल पत्रकार हैं, बल्कि एक प्रमुख विचारक, दार्शनिक और मानवतावादी भी हैं। 

आज के पुस्तक विमोचन के संदर्भ में, श्री बिरला ने श्री कोठारी द्वारा वैदिक ज्ञान की समकालीन दृष्टिकोणों से, विशेष रूप से समाज में महिलाओं की उभरती भूमिका के संबंध में, व्यावहारिक तुलना की सराहना की। उन्होंने चेतना और आंतरिक शक्ति की गहन खोज के लिए पुस्तकों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह पाठकों को उच्चतम स्तर पर खुद से जुड़ने और जीवन के गहरे पहलुओं को समझने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , World Book Fair , World Book Fair 2025 , New Delhi World Book Fair , New Delhi World Book Fair 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD