Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पर्यटकों पर अपनी कला की छाप छोड़ रहे हैं ओडिशा के शिल्पकार

थीम स्टेट ओडिशा द्वारा 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में लगाई गई हैं चार दर्जन स्टालें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 08 Feb 2025

Last updated on: Feb 08, 2025, 00:00 IST

सूरजकुंड में आयोजित हो रहे 38 वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में थीम स्टेट के रूप में आमंत्रित ओडिशा राज्य के शिल्पकार यहां आने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। ओडिशा हैंडलूम, टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट के तहत शिल्प मेले में लगाई गई चार दर्जन स्टालों पर शिल्प मेला के दूसरे दिन शनिवार को पर्यटकों की खासी चहल कदमी रही। वहीं दूसरी तरफ स्टॉल लगाने वाले उड़ीसा के शिल्पकारों ने उनको अपने हुनर का अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शन करने का अवसर देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह और विरासत एवं पर्यटन विभाग का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि सात फरवरी से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में देशभर के विभिन्न राज्यों के अलावा 42 देशों के 648 प्रतिभागी बने हैं। अलग अलग राज्यों से आए शिल्पकारों द्वारा अपनी अपनी स्टॉल लगाकर अपनी शिल्प का प्रदर्शन किया जा रहा है। हरियाणा सरकार के आमंत्रण पर अबकी बार ओडिशा व मध्यप्रदेश थीम राज्य बने हैं।

थीम स्टेट के रूप में शामिल हुए ओडिशा सरकार के हैंडलूम, टैक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट विभाग के तहत शिल्प मेले में करीब तीन दर्जन से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं। इन स्टॉलों में मुख्य रूप से साड़ी, सूट, हाथ से कपड़े पर बनी पेंटिंग, पीतल व कांस्य के बर्तन व आभूषण, जूट का सामान, बैड सीट, शॉल आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले के दूसरे दिन सभी स्टॉलों पर पर्यटकों की खासी भीड़ देखने को मिली और ओडिशा के शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की खरीदारी व जानकारी  लेने का उत्साह नजर आया।

ओडिशा पैवेलियन में पर्यटकों को मिल रहा भगवान जगन्नाथ के दर्शन का अवसर

ओडिशा सरकार द्वारा इस मेले में अपनी यादगार और दमदार प्रतिभागिता दर्शाने के लिए पूरा प्रयास किया गया है। पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भव्य पैवेलियन बनाया गया है और इसमें भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है। ओडिशा के स्टॉलों पर आने वाले पर्यटकों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने का एक अच्छा अवसर मिल रहा है।

मेला परिसर में सुगंध बिखेर रही ओडिशा की अगरबत्तियां

थीम स्टेट ओडिशा द्वारा लगाई गई 40 से अधिक शिल्पकारों की स्टॉलों में विजयलक्ष्मी की अगरबत्ती की स्टॉल भी शामिल है, जो न केवल अपने आस-पास बल्कि पूूरेे मेला परिसर में अपनी सुगंध बिखेर रही है। करीब 65 वर्षीय विजय लक्ष्मी ने हरियाणा सरकार द्वारा यहां स्टॉल लगाने का अवसर प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह का आभार जताते हुए बताया कि वे पिछले करीब तीन साल से महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर अगरबत्ती व धूप कैंडल बनाने का कार्य कर रही हैं। 

उनके समूह में 30 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने अपने नाम पर ही धूप व अगरबत्ती को विजयलक्ष्मी का नाम दिया है। वे 222 तरह की अगरबती व धूप बनाने का काम कर रही हैं, जिसमें गुलाब, चंदन, तुलसी से जुड़ी वैरायटियां प्रमुख रूप से शामिल हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर किया कार्य शुरू

विजय लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकल फार वोकल से प्रेरणा लेकर अपना कार्य शुरू किया है। उन्होंने उम्र के इस अंतिम पड़ाव को किसी प्रकार की बाधा नही मानते हुए अपने आप को स्वावलंबी बनाया है। वे यहां पर आने वाली महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की प्रेरणा दे रही हैं।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD