Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यूएनजीए अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

वैश्विक एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Philemon Yang, United Nations General Assembly, UNGA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Feb 2025

Last updated on: Feb 06, 2025, 00:00 IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें सत्र के अध्यक्ष महामहिम श्री फिलेमोन यांग ने आज (6 फरवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की उनकी अध्यक्षता ऐसे समय में आई है जब हम संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने का महत्वपूर्ण समारोह मना रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2025 में विकास के लिए वित्तपोषण पर चौथा सम्मेलन और तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इन सभी मंचों पर भारत की सक्रिय और रचनात्मक भागीदारी का आश्वासन दिया।

राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित प्रमुख बहुपक्षीय निकायों में शीघ्र और व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि उन्हें समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित किया जा सके। राष्ट्रपति ने श्री फिलेमोन यांग द्वारा सतत विकास के लिए विज्ञान और डेटा-संचालित दृष्टिकोण पर जोर देने और उनके समावेशी दृष्टिकोण की सराहना की। 

उन्होंने सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क में आयोजित भविष्य के शिखर सम्मेलन में " भविष्य के लिए समझौता " को अपनाने में उनके नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत "वसुधैव कुटुम्बकम" के दर्शन से प्रेरित होकर संयुक्त राष्ट्र सहित वैश्विक दक्षिण के हितों की रक्षा करना जारी रखेगा।

दोनों नेताओं ने भारत और कैमरून के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों खासकर पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़े विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अफ्रीका के साथ एक विशेष अपनापन साझा करता है, और 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ को जी-20 में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Philemon Yang , United Nations General Assembly , UNGA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD