Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

पीड़ित मानवता तथा जरूरतमंदों की सेवा में स्वंयसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका - नरेश चौहान

Naresh Chouhan, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Feb 2025

Last updated on: Feb 03, 2025, 00:00 IST

प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएँ गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा समाज की सेवा करने तथा लोगों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह बात उन्होंने आज यहां अतुल्य जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट नामक स्वंयसेवी संस्था के सौजन्य से गरीब लोगों की सहायतार्थ मुफत राशन सामग्री तथा कम्बल वितरित करने के मौके पर कही।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को गरीब लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अपना योगदान देना चाहिए । आज के युवा वर्ग में फैल रही नशे की प्रवृति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे हमारा समाज खोखला हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि नशे के समूल खात्मे के लिए हम सभी को बढ़-चढकर आगे आना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित किया जा सके और उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाएं इन कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। 

गरीब लोगों एवं पीड़ित मानवता की सेवा करने में जुटे अतुल्य जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि यह ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से प्रदेश में गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के अतिरिक्त युवा विकास, महिला सशक्तिकरण तथा हरित क्रांति जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में अपना अहम योगदान दे रहा है।

नरेश चौहान ने इस मौके पर तीन परिवारों को मुफत राशन, कम्बल तथा अन्य घरेलू सामान वितरित किया। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बधाई दी।  इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पदाधिकारी देव ठाकुर भी उपस्थित थे।  

 

 

Tags: Naresh Chouhan , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD