Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

श्रम कल्याण पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

सामाजिक सुरक्षा कवरेज के लिए कार्य योजना तैयार की गई

Mansukh Mandaviya, Dr. Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Shobha Karandlaje, Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2025

Last updated on: Jan 30, 2025, 00:00 IST

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के माननीय श्रम मंत्रियों और श्रम सचिवों के साथ दो दिवसीय कार्यशाला आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की माननीय राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे, विभिन्न राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के माननीय श्रम मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुश्री सुमिता डावरा और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी कार्यशाला के दौरान उपस्थित थे। 

ये बैठकें पिछले वर्ष सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आयोजित छः क्षेत्रीय कार्यशालाओं और कई अन्य परामर्शों के सफल परिणाम को दर्शाती हैं। कार्यवाही का लक्ष्य बनाकर तैयारी के उद्देश्य से, दो दिनों तक चले पांच सत्रों के दौरान दस से अधिक विषयों पर बड़े पैमाने पर चर्चा की गई और इनपुट एकत्र किए गए। 

पांच-पांच राज्यों की तीन समितियां गठित की गईं। कार्यशाला के दौरान हुई चर्चा के आधार पर, ये समितियां विचार-विमर्श करेंगी और श्रमिकों के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा कवरेज के लिए एक संपोषित मॉडल तैयार करेंगी, जिसे मार्च 2025 में प्रस्तुत किया जाएगा।

दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान किए गए विचार-विमर्श और सुझावों को नोट करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान सभी हितधारकों के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाई। उन्होंने राज्यों से बीते दो दिनों के दौरान विभिन्न राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से प्रदर्शित सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की संभावना का आकलन करने का आग्रह किया। 

उन्होंने इस विषय पर जोर दिया कि मंत्रालय संगठित और असंगठित श्रमिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुधारों और पहलों को तैयार करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्रतिबद्ध है और काम करना जारी रखेगी। पेंशन, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन और दुर्घटना बीमा आदि देने वाले संपूर्ण और संपोषित कल्याण कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, जैसे भवन और निर्माण कार्य, गिग और प्लेटफॉर्म इकोनॉमी और अन्य क्षेत्रों में बड़े स्तर पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने इन श्रमिकों के लिए स्थायी सामाजिक सुरक्षा मॉडल तैयार करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, अनुबंध श्रम के कल्याण और निरीक्षक की भूमिका को निरीक्षक-सह-सुविधाकर्ता में बदलना, दूसरे दिन के लिए अन्य मुख्य एजेंडा आइटम थे।

राज्यों ने भवन और निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा और कौशल विकास संस्थानों के विकास के अलावा, सामाजिक सुरक्षा कवरेज देने के लिए बीओसीडब्ल्यू उपकर निधि का इस्तेमाल से हुई प्रगति का प्रदर्शन किया। पेंशन जैसी विभिन्न सामाजिक कल्याण पहल देने के लिए इन संसाधनों का इस्तेमाल करने के नए तरीकों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

असंगठित श्रमिकों को ईश्रम पोर्टल पर शामिल करने में हुई तरक्की ने इन श्रमिकों को अंतिम बिंदु तक लाभ पहुंचाने को मजबूत करने की दिशा में सरकार के प्रयासों को प्रदर्शित किया है। ईश्रम पोर्टल पर अब तक 30 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक पंजीकृत हैं। 

मंत्रालय गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए एक समर्पित सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजना तैयार करने पर भी काम कर रहा है। योजना के वित्तपोषण, डेटा संग्रह और प्रशासन पर चर्चा की गई और राज्यों से आग्रह किया गया कि वे गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों पर ध्यान केंद्रित करने और मिशन मोड पर ईश्रम पर उनके पंजीकरण में सहायता के साथ असंगठित श्रमिकों के डेटा के साझा करने को प्राथमिकता दें। 

एनसीएस और एसआईडीएच जैसे सरकारी पोर्टलों और ईश्रम का एकीकरण रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता, कौशल विकास आदि को प्रोत्साहन देने में योगदान दे रहा है। राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासकों के साथ चर्चा कर निरीक्षक से निरीक्षक-सह-सुविधाकर्ता मॉडल में बदलाव एक और प्रमुख सुधार था। 

इस सुधार का प्रमुख उद्देश्य अनुपालन बोझ को कम करना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्रोत्साहन देना है, साथ ही काम करने की अच्छी परिस्थितियों, काम करने के बराबर मौकों और बेहतर कर्मचारी-नियोक्ता संबंधों को सुनिश्चित करना है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की माननीय राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने अपने समापन भाषण के दौरान 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत के कार्यबल की ओर से किए गए महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। 

संगठित और असंगठित श्रमिक, दोनों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज को अधिकतम करना और श्रम कल्याण सुनिश्चित करना पिछले वर्ष आयोजित सभी विचार-विमर्शों और इस दो दिवसीय चिंतन शिविर का मुख्य लक्ष्य था। उन्होंने सभी पहलों को समयबद्ध तरीके से तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने के जरूरी समग्र सरकारी दृष्टिकोण को दोहराया।

सहकारी संघीयता की भावना से जुड़ी, दो दिवसीय बैठकों ने श्रम कल्याण को प्रोत्साहन देने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की सुविधा प्रदान करने और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr. Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Shobha Karandlaje , Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD