Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

ई-श्रम श्रमिकों के लिए प्रस्तावित चिकित्सा बीमा वजीफा और पेंशन

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Mansukh Mandaviya, Dr. Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2025

Last updated on: Jan 30, 2025, 00:00 IST

पंजाब के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बीती शाम नई दिल्ली में श्रम मंत्रियों और श्रम सचिवों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रस्ताव रखा कि ई-श्रम के तहत पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लाभ प्रदान किए जाएं। सम्मेलन के दौरान सौंद ने इस मुद्दे पर केंद्रीय श्रम मंत्री के साथ भी विचार-विमर्श किया। 

उन्होंने आई.टी.आई. और पॉलिटेक्निक के माध्यम से कौशल की पहचान और प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया और श्रमिकों के लिए कौशल विकास और निरंतर सहायता की आवश्यकता को उजागर किया। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुए इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य श्रम कल्याण की दिशा में बेहतर कार्यप्रणालियों पर चर्चा करना और श्रमिकों के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों का समाधान करना था।

पंजाब के श्रम सचिव मनवेश सिंह सिद्धू ने इस सम्मेलन के दौरान राज्य के श्रम विभाग के 100 प्रतिशत कंप्यूटरीकरण के बारे में जानकारी दी, जिसके चलते विभाग का कार्य अब पूरी तरह से कागज रहित, पारदर्शी और कुशल हो गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से जवाबदेही बढ़ी है, व्यापार में आसानी हुई है और सेवाएं प्रदान करना अधिक सुगम हो गया है।

गौरतलब है कि सम्मेलन में पंजाब के श्रम विभाग और ‘किरती सहायक’ ऐप की भी सराहना की गई। उल्लेखनीय है कि ‘किरती सहायक’ ऐप निर्माण श्रमिकों को कहीं से भी और कभी भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, यह ऐप बायोमेट्रिक प्रमाणिकता के लिए आधार ई-केवाईसी का उपयोग करता है और सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करता है।

सम्मेलन के दौरान निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए बेहतर कार्यप्रणालियों, ई.एस.आई.सी. को ए.बी.जे.ए.वाई. योजना से जोड़ने और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। ई-श्रम के माध्यम से असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ावा देने, नेशनल करियर सर्विस के लिए रोडमैप तैयार करने और प्रधानमंत्री शिक्षा एवं रोजगार लॉन्च जैसी पहलों की समीक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस सम्मेलन में पी.डी.सी. सदस्य अनुराग कुंडू, श्रम मंत्री के सलाहकार करुण अरोड़ा और बी.ओ.सी.डब्ल्यू. वेलफेयर बोर्ड के उप सचिव जशनदीप सिंह कंग सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mansukh Mandaviya , Dr. Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD