Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

76वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया

76th Republic Day, Republic Day 2025, Republic Day of India, Republic Day Parade 2025, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

76वें गणतंत्र दिवस मौके पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और सुविधाओं को दर्शाती झांकियों ने लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी, जिनकी पंजाब के शिक्षा, उच्च शिक्षा और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बहुत सराहना की।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विभिन्न विभागों की कार्यवाही पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने अपील की कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लिया जाए। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने झांकियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की झांकी द्वारा स्वस्थ पंजाब के लिए गैर-संचारी बीमारियों से बचाव का संदेश दिया गया। 

झांकी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताते हुए रोजाना कम से कम 30 मिनट की सैर या योग अपनाकर जंक फूड की जगह फल-सब्जियों और घर के खाने को प्राथमिकता देकर अच्छी सेहत रखी जा सकती है।

भूमि और जल संरक्षण विभाग की झांकी ने भूमिगत जल के गिरते स्तर को रोकने के प्रयासों के तहत ड्रिप सिंचाई और फव्वारा प्रणाली के माध्यम से फसल और बागवानी के लिए सिंचाई के बारे में जागरूक किया। विभाग द्वारा किसानों और बागवानों को दी जा रही 80 से 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी गई। 

एशिया के सबसे बड़े मंडीकरण सहकारी संस्थान मार्कफेड की झांकी द्वारा किसानों को खाद, कीटनाशक, बीज, पशु चारा, खाद्य तेल, घी, चावल और डिब्बाबंद सब्जियों और दालों के बारे में जानकारी दी गई। मार्कफेड 1954 में केवल 13 सदस्यों के सहयोग से शुरू हुआ था, जिसके सदस्यों और सोसायटियों की वर्तमान संख्या 3047 और वार्षिक व्यापारिक कारोबार 22883 करोड़ रुपए है।

पंजाब में आई शिक्षा क्रांति को दर्शाती शिक्षा विभाग की झांकी ने स्कूलों के बुनियादी ढांचे के स्तर में हुए अभूतपूर्व विकास, पंजाब सरकार द्वारा शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण और अन्य सुधारों की प्रस्तुति की। वन मंडल होशियारपुर की झांकी में बताया गया कि वर्ष 2024-25 दौरान जिले में 5 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं और किसानों को खेतों में पौधे लगाने के लिए सब्सिडी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के पौधे मुहैया कराए जाते हैं, जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया है। 

वन विभाग के सहयोग से जिले में 1.5 करोड़ पौधे लगाए गए, जिनकी सब्सिडी भी दी जा चुकी है। इसी तरह मुकेरियां और तलवाड़ा क्षेत्र में रेशम उत्पादन का काम शुरू किया जा रहा है। पुलिस विभाग की झांकी ने मौजूदा समय में साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं और नशों की रोकथाम का संदेश दिया। 

झांकी द्वारा बताया गया कि अगर किसी के साथ साइबर धोखा हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल किया जाए। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक और योग के प्रति उत्साहित करने के लिए गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा 'सीएम दी योगशाला' कार्यक्रम तहत चलाई जा रही योग कक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई। 

उल्लेखनीय है कि 23 जिलों में 'सीएम दी योगशाला' कार्यक्रम तहत 2 लाख से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं और 573 योग प्रशिक्षक 3167 कक्षाएं लगा रहे हैं, जिनमें से होशियारपुर जिले में 45 प्रशिक्षकों द्वारा 265 योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं। नगर निगम होशियारपुर द्वारा तैयार की गई झांकी में एक बच्चा अपने पिता, जो कि सीवरमैन कर्मचारी है, के काम और मुश्किलों को बयां कर रहा है, जिसका शीर्षक 'पापा मेरा देश चलाता है' था और झांकी द्वारा सीवर की सफाई समय हमेशा मशीनरी के इस्तेमाल का संदेश दिया गया। 

सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास कार्यालय द्वारा महिला सशक्तिकरण को दर्शाती झांकी द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया गया। झांकी द्वारा बेटियों की लोहड़ी मनाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। झांकी की ट्रॉली प्रगतिशील किसान अमरजीत कौर निवासी गांव बडला द्वारा चलाई गई, जिन्होंने अपने पति की मौत के बाद कृषि के कार्य को अपनाकर सफलता के साथ चलाते हुए न सिर्फ महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनी।

कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा धान की कटाई उपरांत पराली को बिना आग लगाए प्रबंधन का संदेश दिया गया, जिससे भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराया जा सकता है। जिला होशियारपुर में प्रशासन, कृषि विभाग की टीमों और किसान जागरूकता के कारण पराली और फसल के अवशेषों को जलाने के मामलों में पिछले वर्षों की तुलना में 75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। 

जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो द्वारा युवाओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रोजगार के मौके मुहैया कराने की तस्वीर पेश की गई। ब्यूरो द्वारा युवाओं को अरब देशों में जाकर काम करने संबंधित मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रही है और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सही करियर चुनने के बारे में समय-समय पर सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। 

ब्यूरो द्वारा 1 जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक 2086 बेरोजगारों को रोजगार के मौके मुहैया कराए गए। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की झांकी में जरूरतमंदों को अथॉरिटी द्वारा दी जा रही मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई और भारतीय संविधान के बारे में प्रकाश डाला गया।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विभागों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी पहले की तरह लोक सेवा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

Tags: 76th Republic Day , Republic Day 2025 , Republic Day of India , Republic Day Parade 2025 , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD