26 जनवरी, 2025 को ऐनीज विद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सम्माननीय अध्यक्ष महोदय श्री अनित गोयल जी ने ध्वज फहराया गया और उसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रीय गान "जन गण मन" गाया। यह दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक था।
समारोह की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से की गई। जिनमें “वन्दे मातरम्” और “भारत माता की जय” जैसे गीतों ने सभी में जोश और उत्साह भर दिया। इसके अलावा, छात्रों ने भारतीय संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करते हुए नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए, जो दर्शकों के दिलों को छू गए।
अपने संबोधन में अध्यक्ष महोदय श्री अनित गोयल जी ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को जागरूक किया कि उनके देश का भविष्य उनके हाथों में है। इसलिए उन्हें अब अच्छी तरह से अध्ययन करने और जीवन में अच्छे मूल्यों को बाधित करने की जरूरत है, जिससे उन्हें देश के अच्छे नागरिक बनने में मदद मिलेगी।
समारोह के अंत में कुछ विद्यार्थियों को उनकी शैक्षिक और सहशैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी को मिठाई वितरित की गई और कार्यक्रम का समापन किया गया।