Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनोहर लाल खट्टर ने करीमनगर स्मार्ट सिटी में प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

करीमनगर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1,117 करोड़ रुपए की लागत वाली 50 परियोजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं, जिनमें से ​​233 करोड़ रुपए की लागत वाली 36 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Karimnagar Smart City
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करीमनगर (तेलंगाना) , 24 Jan 2025

Last updated on: Jan 24, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने 24 जनवरी को करीमनगर स्मार्ट सिटी का दौरा किया और शिक्षा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सामाजिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कार्यरत 4 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

माननीय मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाएं

डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम का विकास : इस 22 करोड़ रुपये की परियोजना में एक वाणिज्यिक परिसर, इनडोर हॉल का नवीनीकरण, आधुनिक शौचालय, पार्किंग क्षेत्र और भूनिर्माण शामिल है, जो मनोरंजन और खेल के लिए एक समावेशी स्थान प्रदान करेगा।

बहुउद्देश्यीय स्कूल पार्क : 12.35 करोड़ रुपए की लागत से बने और 5.96 एकड़ में फैले इस पार्क में पैदल रास्ता, संगीतमय फव्वारा और मनोरंजक सुविधाएं हैं, जो लोगों को एक जीवंत सार्वजनिक स्थान की सुविधा देता है।

चौबीलों घंटे जल आपूर्ति : 18 करोड़ रुपए की इस पहल ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक नया जल वितरण नेटवर्क शुरू किया है, जिससे निवासियों के लिए जल प्रबंधन में दक्षता और पहुंच में वृद्धि की है।

स्कूलों में सामाजिक अवसंरचना और सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं : 9.20 करोड़ रुपए की लागत से किए गए नवीनीकरण, जैसे कि शौचालय ब्लॉक, परिसर की दीवारें, बोरवेल और खेल सुविधाओं का निर्माण, 27 सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए उन्नत सीखने का माहौल सुनिश्चित करता है। 

इसके अलावा, नगर में सीखने की पद्धति को बढ़ाने के लिए करीमनगर के 53 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं बनाई गईं। करीमनगर स्मार्ट सिटी ने 1,117 करोड़ रुपए की लागत वाली 50 परियोजनाओं को क्रियान्वित किया है। इनमें से 884 करोड़ रुपए की लागत वाली 36 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 233 करोड़ रुपए की लागत वाली 14 परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। 

ये पहल स्मार्ट मोबिलिटी, जल आपूर्ति, स्वच्छता और सामाजिक बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में योगदान करती हैं। करीमनगर स्मार्ट सिटी की ये परियोजनाएं बहु-क्षेत्रीय परियोजनाएं हैं, जो नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। 

मिशन के तहत स्मार्ट मोबिलिटी में 480 करोड़ रुपए की परियोजनाएं, जल आपूर्ति और स्वच्छता में 402 करोड़ रुपए की विभिन्न बहु-क्षेत्रीय परियोजनाएं विकसित की गई हैं। 53 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं और 27 स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचा और खेल सुविधाएं प्रदान की गई हैं। 

ये प्रयास छात्रों के लिए आधुनिक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करते हैं और उन्हें ई-लर्निंग टूल से सशक्त बनाते हैं। बायो-माइनिंग परियोजना के तहत 1 लाख मीट्रिक टन से अधिक पुराने कचरे के अपशिष्ट को संसाधित किया गया है, जो पर्यावरणीय स्थिरता के लिए शहर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में साइकिल ट्रैक, स्केटिंग रिंक, बास्केटबॉल कोर्ट और पार्किंग क्षेत्र आदि बना कर इसे विश्व स्तरीय बनाया गया है। उद्घाटन के दौरान स्मार्ट सिटी के कई अधिकारी और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भी मौजूद थे।

2015 में शुरू किए गए स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य 100 शहरों में जीवन को आसान बनाना और व्यापार करने में सुविधा के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। ये परियोजनाएं शहरों के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये 100 स्मार्ट शहर बेहतर शहरी प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Karimnagar Smart City

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD