Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के लिए बैजनाथ तैयार

किशोरी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Jan 2025

Last updated on: Jan 24, 2025, 00:00 IST

बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। आयोजन में सम्मिलित होने वाले सभी दलों ने आज आयोजन स्थल में पूर्वाभ्यास कर अपनी तैयारियों को दुरुस्त किया। क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस का आयोजन बैजनाथ में होना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जन-जन के नेता हैं। उन्होंने बैजनाथ के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य स्तरीय उत्सव हमारे बीच मनाने का निर्णय लिया है।

विधायक ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष बैजनाथ में पूरी गरिमा के साथ इसका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी सुबह 11 बजे बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पहुंचकर यहां राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

पांच परियोजनाओं का होगा उद्घाटन शिलान्यास

किशोरी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद बैजनाथ की जनता को 70 करोड़ 26 लाख की सौगातें भी देंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 44 करोड़ रूपये की लागत से अमृत 2.0 सकीम के अन्तर्गत बैजनाथ-पपरोला शहर के लिए पेयजल योजना के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। वे 9 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत से स्थापित होने वाले 33/11 के.वी विद्युत उपकेंद्र बीड़ की नींव रखेंगे तथा 2 करोड़ 91 लाख रूपये से निर्मित होने वाली कुमारड़ा से माधोनगर नैन भंखेड़ सड़क के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। 

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ में 9 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र तथा 5 करोड़ 12 लाख रूपये से निर्मित पर्यटन विभाग की पार्किंग का उद्घाटन कर उन्हें क्षेत्र को समर्पित करेंगे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD