Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान

 

76वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट से ली सलामी

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Republic Day, Republic Day 2025, 76th Republic Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Jan 2025

Last updated on: Jan 24, 2025, 00:00 IST

देश भर में मनाए जाने वाले 76वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत आज स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने तिरंगा झंडा फहराया। 

डिप्टी कमिश्नर ने राष्ट्रीय झंडा फहराने के उपरांत परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया, इस दौरान एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार और परेड कमांडर ग़ज़लप्रीत कौर भी उनके साथ मौजूद थे। 

डिप्टी कमिश्नर ने मार्च पास्ट में शामिल पंजाब पुलिस के जवानों, महिला विंग, पंजाब होमगार्ड्स, एन.सी.सी. कैडेट की 12 पंजाब बटालियन होशियारपुर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे मंडी की गर्ल गाइड्स, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरहीरां के स्काउट्स और पी.आर.टी.सी. जहानखेलां के बैंड की टुकड़ी से सलामी ली।

गणतंत्र दिवस मौके 26 जनवरी को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस 26 जनवरी को राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। 

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में पंजाब सरकार की कल्याण योजनाओं, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों और कार्यों को दर्शाने वाली झांकियां भी शामिल होंगी जिनमें स्वास्थ्य विभाग, भूमि और जल संरक्षण, मार्कफेड, शिक्षा विभाग, वन विभाग, पंजाब पुलिस, गुरु रविदास आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, नगर निगम, जिला प्रोग्राम कार्यालय, कृषि विभाग और जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की झांकी शामिल होगी। 

उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा और जरूरतमंदों को मोटर ट्राइसाइकिल और सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तन्मयता से निभाया जाए। 

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मास पी.टी. शो और देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों की खूबसूरत पेशकश की गई और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गतका प्रतियोगिताओं के विजेता मीरी पीरी गतका क्लब, गरना साहिब के युवाओं द्वारा गतके के कौशल दिखाए गए। 

इसी तरह छात्राओं द्वारा पंजाब का लोक नृत्य गिद्धा और छात्रों द्वारा लोक नृत्य भंगड़ा प्रस्तुत किया गया। मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान गाया जिसके उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Republic Day , Republic Day 2025 , 76th Republic Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD