Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भारत और मेटा ने एआई-संचालित कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी को मजबूत किया

एसआईए की शुरूआत के साथ कौशल को अधिक सुलभ, मापनीय और समावेशी बनाना

Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party, Nick Clegg, President of Global Affairs, World Economic Forum, Davos
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दावोस , 23 Jan 2025

Last updated on: Jan 23, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री, श्री जयंत चौधरी ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान मेटा में वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) और मेटा के बीच मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करना है। 

इस बैठक में कौशल विकास और डिजिटल परिवर्तन में भारत को वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने के लिए अग्रणी प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। चर्चा मुख्य उद्देश्यों पर केंद्रित रही, जिसमें स्किल इंडिया असिस्टेंट (एसआईए) का विकास, उन्नत एआई समाधान, मेटा के ओपन-सोर्स लार्ज लैंग्वेज मॉडल (लामा) द्वारा संचालित, जिसे स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) के साथ एकीकृत किया जाएगा। 

इसका उद्देश्य कौशल भारत इकोसिस्‍टम में लाखों भारतीय युवाओं को मल्टीमॉडल संवाद विधियों के माध्यम से कौशल पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षण संसाधनों और कैरियर विकास के अवसरों पर व्यक्तिगत शिक्षा प्रदान करना है। बैठक में खुद को विश्व की कौशल राजधानी के रूप में स्थापित करने के भारत के प्रयासों को आगे बढ़ाने एवं कौशल-निर्माण पहलों में नवाचार, समावेशिता और स्केलेबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए लामा जैसे ओपन-सोर्स एआई समाधानों की परिवर्तनकारी क्षमता की खोज करने पर भी बल दिया गया। 

एसआईए का बीटा संस्करण अब पूरा हो चुका है और वर्तमान में कठोर परीक्षण और फीडबैक प्राप्ति के दौर से गुजर रहा है। सार्वजनिक संस्करण फरवरी 2025 में लाइव होने की उम्मीद है। श्री जयंत चौधरी, ने एक परिवर्तनकारी भविष्य की कल्पना करते हुए कहा कि “भारत एक वैश्विक कौशल क्रांति के अग्रिम मोर्चे पर खड़ा है, नवाचार को अपनाने एवं कौशल विकास और उपयोग के उपायों को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। 

मेटा की तकनीकों, जैसे कि लामा द्वारा संचालित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाधान, स्किल इंडिया असिस्टेंट (एसआईए), के साथ, हम अपने युवाओं को डिजिटल युग में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अभूतपूर्व अवसर प्रदान कर रहे हैं। ये नवाचार तकनीकी प्रगति से कहीं ज्यादा दर्शाते हैं, ये प्रत्येक व्यक्ति को वैश्विक स्तर पर सफल होने के लिए उपकरण प्रदान करने की एक साहसिक प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। 

एआई क्षमता का उपयोग करके, भारत के पास न केवल वैश्विक कौशल राजधानी बनने का अवसर है बल्कि विश्व के लिए समावेशी विकास एवं नवाचार का एक प्रकाशस्तंभ बनने का भी अवसर है।” शिवनाथ ठुकलाल, उपाध्यक्ष, मेटा भारत ने कहा “मेटा को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के साथ साझेदारी करने पर गर्व है, जो एक ऐसे भविष्य को आकार देने में साहायता प्रदान कर रहा है जहां प्रौद्योगिकी एवं मानव क्षमता को मिश्रित करती है। 

एआई-संचालित स्किल इंडिया असिस्टेंट (एसआईए) जैसे पहलों के साथ, हम भारत के युवाओं और उद्यमियों को वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाने का लक्ष्य रखते हैं। भारत की अग्रीम प्रौद्योगिकियां अपनाने की प्रतिबद्धता हमें सहयोग करने के लिए प्रेरित करती है जिससे हम ऐसे मापनीय, समावेशी एवं परिवर्तनकारी समाधान का निर्माण कर सकें जो न केवल लोगों के कौशल को बढ़ाए बल्कि नवाचार एवं विकास के लिए एक वैश्विक मानक भी स्थापित करें।”

एक और साझेदारी के अंतर्गत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, मेटा के साथ पूरे देश में राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) द्वारा लागू कौशल विकास पहलों के माध्यम से उद्यमियों का समर्थन कर रहा है।

ये कार्यक्रम लोगों को फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और रील्स जैसे प्लेटफार्मों का उपयोग करके अपने व्यवसायों को बनाने और बढ़ावा देने, डिजिटल ब्रांड बनाने और नए बाजारों तक पहुंच प्राप्ति हेतु प्रशिक्षित करने पर केंद्रित हैं। यह पहल इच्छुक तथा मौजूदा उद्यमियों को नए अवसरों को खोलने और उनकी डिजिटल क्षमता बढ़ाने के लिए सशक्त बनाती है।

 

Tags: Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party , Nick Clegg , President of Global Affairs , World Economic Forum , Davos

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD