Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील हरियाणा में अब गुणवत्ता की होगी डिजिटल चौकीदारी, क्यूएए बदल रहा है निर्माण कार्यों का पूरा सिस्टम विश्व पर्यावरण दिवस : राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल नायब सिंह सैनी ने इंजीनियर ऋषि पाल का भाजपा में स्वागत किया भालौट व झज्जर सब ब्रांच के पुनर्निर्माण कार्य को मिली नई गति, किसानों और नहर विभाग के बीच बनी सहमति : श्रुति चौधरी आरती सिंह राव की जनता को बड़ी सौगात गुरुग्राम में राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा ने दिखाई हरित विकास की दिशा, पूरे प्रदेश में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संकल्प फरीदाबाद में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 45 नए ईको वन होंगे विकसित : विपुल गोयल ‘‘पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार, हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है स्वच्छ वसुंधरा’: अनिल विज हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा

 

विजीलेंस ब्यूरो ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर और आर्किटेक्ट को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 21 Jan 2025

Last updated on: Jan 21, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नगर निगम बठिंडा के बिल्डिंग इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह और भटिंडा के एक नक्शा नवीस (आर्किटेक्ट) हनी मुंजाल को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य के विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को संदीप सिंह, निवासी गांव बुर्ज महिमा, जिला बठिंडा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बठिंडा में निर्माणाधीन एक नई कॉलोनी के नक्शे को पास करने के लिए उक्त प्राइवेट नक्शा नवीस के माध्यम से प्रति फाइल 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। 

शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर ने तीन फाइलों को पास करने के बदले 80,000 रुपये रिश्वत मांगी थी और ऐसा न करने पर फाइलों पर आपत्ति लगाने की धमकी दी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस टीम बठिंडा यूनिट ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। 

इसके बाद आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी काबू कर लिया गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD