Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

केलांग में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2025

विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, Himachal Pradesh, DC Lahaul Spiti, Keylong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल स्पीति) , 18 Jan 2025

Last updated on: Jan 18, 2025, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस 2025 का समारोह  पुलिस मैदान केलांग में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज समस्त कार्यालय अध्यक्षों के साथ उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में  बैठक आयोजित की गई। 

 उपायुक्त राहुल कुमार  ने तैयारियों के लिए सभी विभागों को अपने अपने दायित्वों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए निर्देश जारी किये। भव्य परेड में जिला पुलिस की पुरुष व महिला  की टुकड़ी के अलावा गृह रक्षक, आईटीबीपी, वन विभाग व केंद्रीय विद्यालय की टुकडय़िां भाग लेगी। 

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें जिला के सांस्कृतिक दल के अलावा स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे व मुख्य आकर्षण स्नो स्कल्पचरस् रहेंगे। 

खेलकूद प्रतियोगिता में पारंपरिक तीर अंदाजी के साथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग के प्रांगण में आइस स्केटिंग रिंक में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।  प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न विभागों के माध्यम से जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर प्रदर्शनियों के साथ साथ स्थानीय लजीज व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा जिला में  विभिन्न क्षेत्रों  में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों  को निर्देश दिए कि वह अपने.अपने विभागों से संबंधित विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम की सूचियां समय पर भेजना सुनिश्चित करें । 

बैठक में उन्होंने जिला के गण मान्य  महानुभाव, जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी आग्रह किया है। बैठक की कार्यवाही का संचालन एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , Himachal Pradesh , DC Lahaul Spiti , Keylong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD