Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईएमडी की 150वीं वर्षगांठ मनाई

हिमालयी मौसम पूर्वानुमान में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, India Meteorological Department, IMD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Jan 2025

Last updated on: Jan 17, 2025, 00:00 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान और पीएमओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश के सबसे पुराने मौसम विज्ञान केंद्रों में से एक का दौरा किया और हिमालयी क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे बताया।

उन्होंने संस्थान की ऐतिहासिक भूमिका और भारत में मौसम पूर्वानुमान को आगे बढ़ाने के लिए इसकी निरंतर प्रतिबद्धता के बारे में भी बताया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा की "यह आईएमडी के सबसे पुराने स्टेशनों में से एक है और यह उत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने में सहायक रहा है।" 

उन्होंने भू-संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में स्थित इस केंद्र के रणनीतिक महत्व के बारे में बताया। यह सटीक मौसम पूर्वानुमान आपदा की तैयारी और जलवायु लचीलेपन के लिए महत्वपूर्ण हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की मौसम संबंधी क्षमताओं को बढ़ाने पर मोदी सरकार के फोकस पर कहा की "प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस विभाग को अपने विजन में मुख्य प्राथमिकता दी है। 

मोदी सरकार तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर, हमने 'मिशन वेदर' शुरूकिया। यह हमारी मौसम संबंधी सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। 2035 तक हमारा लक्ष्य भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के रूप में परिकल्पित किया गया है।"

उन्होंने बदलती जलवायु की जटिलताओं से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने में आईएमडी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने समय पर और सटीक मौसम पूर्वानुमानों के माध्यम से जीवन और आजीविका की रक्षा करके देश के सामाजिक-आर्थिक विकास का समर्थन करने में विभाग की भूमिका पर बल दिया।

इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूर्वानुमान और निरीक्षण इकाइयों सहित शिमला केंद्र के प्रमुख खंडों में संचालन की समीक्षा की। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने उन्हें संस्थान की उपलब्धियों, वर्तमान क्षमताओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सार्वजनिक पहुंच में सुधार के लिए विभाग की सराहना की, खासकर हिमाचल प्रदेश में, जो चरम मौसम की घटनाओं के लिए संवेदनशील क्षेत्र है। यात्रा का समापन डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा आईएमडी को मौसम विज्ञान में वैश्विक प्रमुख के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि के साथ हुआ। 

उन्होंने कर्मचारियों की समर्पण और नवाचार के लिए उनकी प्रशंसा की और इस बात पर बल दिया कि उनका काम एक लचीले और आर्थिक रूप से मजबूत भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर न केवल मौसम विज्ञान की डेढ़ शताब्दी की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, बल्कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने में मौसम विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बतया गया।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , India Meteorological Department , IMD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD