Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

भगवंत मान ने तिलक नगर में जरनैल सिंह के लिए किया प्रचार लोहड़ी कार्यक्रम में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है, हम स्कूल-अस्पताल शिक्षा और चिकित्सा की बातें करते हैं - मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Jarnail Singh, Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 17 Jan 2025

Last updated on: Jan 17, 2025, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के तिलक नगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह के लिए प्रचार किया। मान यहां एक लोहड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया। तिलक नगर के लोगों से मान ने कहा कि 5 तारीख को आपको अपने परिवार और आपके बच्चों की किस्मत फैसला करना है। 

इसलिए ऐसे व्यक्ति को चुने जो काम करना जानता हो और नफरत की राजनीति नहीं करता हो। उन्होंने कहा कि गाली- गलौज वालों के हाथ में आपने भविष्य की जिम्मेदारी नहीं देनी है। नफरत की राजनीति करने वाले कभी भी आपका भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से जो काफिला शुरू किया वह बढ़ते बढ़ते आज बहुत जगहों पर फैल चुका है। 

पंजाब में हमारी सरकार बनी। चंडीगढ़ में हमारा मेयर है। जालंधर और पटियाला में हमारा मेयर है। दिल्ली के एमसीडी में आम आदमी पार्टी है। गुजरात में हमारे पांच विधायक हैं, गोवा में हमारे दो विधायक है, पंजाब से हमारे तीन लोकसभा मेंबर है और 7 राज्यसभा मेंबर है दिल्ली से भी तीन राज्यसभा मेंबर है। सिर्फ 10 साल में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई। यह बहुत बड़ी बात है।

मान ने कहा आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम स्कूल अस्पताल शिक्षा और चिकित्सा की बातें करते हैं। कि दिल्ली में जो काम हुए चाहे मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल हो, सरकारी स्कूलों का कायापलट हो। मुफ्त बिजली व मुफ्त पानी देने एवं महिलाओं के लिए बस सफर फ्री करने के काम हो, हमने ये सारे काम पंजाब में भी लागू किया। 

पंजाब में सरकार बने को करीब तीन साल हो गए। अभी तक हमने पंजाब में 850 मोहल्ला क्लीनिक बनाए। सरकारी अस्पतालों में इलाज फ्री है और सरकारी स्कूलों का कायापलट कर रहे हैं। इसके अलावा पिछले तीन साल हमने पंजाब में 50,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी है। पंजाब में हर गांव में नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है, वह भी बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के।

उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह झाड़ू है और झाड़ू का काम सफाई करना है। पंजाब और दिल्ली में हमने अपने झाड़ू से कीचड़ साफ कर दिया है, इसलिए दोनों जगहों पर कमल नहीं खिल रहा है। भाजपा का पंजाब और दिल्ली दोनों जगह सिंगल डिजिट में विधायक हैं। इस बार भी यही होने वाला है। भाजपा वालों को भी पता है कि दिल्ली में उनका कुछ नहीं बनने वाला है। 

वहीं कांग्रेस इस बार भी जीरो पर ही रहने वली है। मान ने भाजपा और कांग्रेस पर आम आदमी पार्टी की गारंटी शब्द चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले वे लोग मेनिफेस्टो कहते थे, फिर संकल्प पत्र कहने लगे, घोषणा पत्र भी कहते रहे हैं, लेकिन जब से अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी तब से ये लोग भी गारंटी बोलने लगे हैं। 

मान ने कहा कि भाजपा वाले कहते थे कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ी बांटता है। पर आज उन्होंने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने और मुफ्त गैस सिलेंडर समेत कई रेवड़ियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा आप नेताओं पर जानबूझकर झूठे पर्चे कर रही है। 

उन्होंने हमारे नेताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल में डाला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप केजरीवाल को तो जेल में कैद कर लोगे लेकिन उनकी सोच को जेल में रखोगे?

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Jarnail Singh , Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD