Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीईसी-सीजीसी लांडरां ने नेशनल स्टार्टअप डे को उद्यमोत्सव 2025 के रूप में मनाया

इनोवेशन और एंटरप्रेंयूर्शिप को दिया बढ़ावा

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Chandigarh Engineering College, CEC, National Startup Day, Udyamotsav 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 16 Jan 2025

Last updated on: Jan 16, 2025, 00:00 IST

उद्यमोत्सव 2025 के अंतिम पिचिंग राउंड का उद्घाटन समारोह आज चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) - सीजीसी लांडरां में आयोजित किया गया, जो भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस कार्यक्रम में ब्राइट यंग माइंडस, इन्वेस्टर्स और गणमान्य व्यक्तियों सभी एक ही छत के नीचे एकसाथ एकत्रित हुए, जिनका उद्देश्य इनोवेशन के भविष्य को आकार देना था। 

इस उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए चीफ गेस्ट के रूप में श्री मनीष अरोड़ा, कैन एंड एबल के सीईओ पहुंचे। जिन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी रही, जिनमें श्री सरीम मोइन, श्री अंकुश गवरी और स्टार्टअप पंजाब से श्री सलील शामिल थे, जो जिन्होंने मुख्य भाषण प्रस्तुत किया। 

उनकी बातों ने सबको मोटीवेट किया और देश में एंटरप्रेंयूर्शिप और इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।इसके बाद सेंट्रल इनॉगरल सेरेमनी को आयोजित किया गया, जिसमें 400 से ज़्यादा लोग शामिल हुए, जिनमें छात्र, स्टार्टअप्स, इन्वेस्टर्स और गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। 

माहौल उत्साह से भर गया जैसे ही 27 शॉर्टलिस्ट स्टार्टअप की टीम्स ने 9 डाइवर्स इंडसट्रीज़ के इन्वेस्टर्स के सामने अपने इनोवेटिव आइडियाज प्रस्तुत किए। टीम्स ने अपनी क्रिएटिविटी, टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट और मार्किट पोटेंशियल की संभावनाओं से पैनल को प्रभावित किया। 

कार्यक्रम का समापन एक भावपूर्ण समापन सत्र के साथ हुआ, जिसमें स्टार्टअप्स और इन्वेस्टर्स को उनकी मूल्यवान भागीदारी के लिए मोमेंटोज़ और टोकन ऑफ़ अप्प्रेसिअशन के स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एक नेटवर्किंग टी सेशन के रूप में बातचीत के और अधिक अवसर प्रदान किए, जिससे स्टार्टअप्स और इन्वेस्टर्स के बीच कनेक्शंस और पार्टनरशिप्स स्थापित हो सके। 

उद्यमोत्सव 2025, जो मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन और स्टार्टअप पंजाब द्वारा समर्थित एक पहल है, युवा एंटरप्रेंयूर्स के लिए एक अद्वितीय मंच साबित हुआ। इस शानदार पहल का समर्थन करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, एआईसीटीई और स्टार्टअप पंजाब को विशेष आभार प्रदान किया गया।

चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) - सीजीसी लांडरां, जिसे मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन इनोवेशन सेल और एआईसीटीई द्वारा पूरे भारत से चयनित 13 मेजबान संस्थानों में से एक के रूप में चुना गया था। उन्होंने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उद्यमोत्सव 2025 की सफलता में योगदान दिया। 

यह कार्यक्रम इनोवेशन और स्टार्टअप्स के प्रति बढ़ते समर्थन का स्पष्ट उदाहरण था, जिसने उभरते एंटरप्रेंयूर्स को अपने आइडियाज को इन्वेस्टर्स के सामने प्रस्तुत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया गया। स्टार्टअप्स, इन्वेस्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के बीच बनाई गई समन्वयता यह सुनिश्चित करती है कि भारत का उद्यमिता परिदृश्य निरंतर प्रगति करता रहे।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Chandigarh Engineering College , CEC , National Startup Day , Udyamotsav 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD