Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमित शाह ने मनसा में 241 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मोदी जी ने नर्मदा योजना में आने वाले सभी अवरोधों को दूर कर योजना का काम पूरा किया और नर्मदा जी का पानी हर घर पहुँचाया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Mansa, Gujarat, Bhupendra Patel, Gujarat Chief Minister, Chief Minister Of Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माणसा (गुजरात) , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के माणसा में लगभग 241 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने गुजरात के लोगों की प्यास बुझाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले जमीन से 1200 फुट नीचे पानी उपलब्ध होता था, लेकिन नरेन्द्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री के तौर पर कच्छ और सौराष्ट्र से लेकर पूरे गुजरात में भूजलस्तर को ऊपर लाने का काम किया और सबसे पहले नर्मदा योजना पूरी की। 

श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने नर्मदा योजना में पैदा किए गए सभी अवरोधों को दूर किया और योजना का कार्य पूरा किया। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नर्मदा नदी का पानी हर घर तक पहुंचा और भरुच से लेकर खावडा तक नहर का निर्माण कार्य पूरा हुआ। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गुजरात के 9 हजार से ज्यादा तालाबों में पानी डलवाया और वर्षा के पानी की बर्बादी रोककर सौराष्ट्र के हर गांव में पानी पहुंचाने का काम किया। श्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी जी ने सुजलाम-सुफलाम योजना के जरिये कडाना से डिशा तक पानी पहुंचाने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने नर्मदा के पानी को लगभग 9 हजार तालाबों तक ले जाने का कार्य किया और अब साबरमती पर चौदह बांध बनवाकर ऐसी व्यवस्था की है, जिससे नदी में पूरे साल पानी भरा रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से न केवल भूजलस्तर बढ़ा बल्कि पहले फ्लोराइड युक्त पानी पीने को विवश पूरे उत्तर गुजरात को फ्लोराइड रहित पेयजल मिला है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 500 साल से भी अधिक पुराना अंबोड़ स्थित महाकाली माता का मंदिर स्थानीय लोगों की श्रद्धा का केन्द्र है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले इस मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, पवित्र यात्राधाम ने पवित्र मंदिर का निर्माण करवाया और अब एक सुंदर बैराज का भी निर्माण कराया जा रहा है। 

श्री शाह ने मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से बैराज का विस्तार कर एक ऐसा तालाब का निर्माण कराने को कहा जिसमें पूरे साल पानी भरा रहे, लोग बोटिंग कर सकें और घूमने आ सकें और शाम को मां की आरती होने पर एक सुंदर धाम में उपस्थित होने की अनुभूति हो।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज 241 करोड़ रुपए की लागत से माणसा सर्किट हाउस, नीलकंठ महादेव के पास प्रोटेक्शन वॉल, बदरपुरा गाँव में चेकडैम और चराडा एवं देलवाडा गाँव में कक्षा खण्ड के निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ है और 23 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है जिनमें अंबोड़ गाँव में साबरमती नदी पर बैराज का निर्माण शामिल है। 

उन्होंने कहा कि इस बैराज से अनेक स्थानीय किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि यहाँ चेकडैम के निर्माण से इस क्षेत्र के बच्चों के जीवन में परिवर्तन आयेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी कि आगामी दिनों में अंबोड़ स्थित पवित्र मंदिर पूरे गुजरात का सुंदर तीर्थस्थल बनेगा।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Mansa , Gujarat , Bhupendra Patel , Gujarat Chief Minister , Chief Minister Of Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD