Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा किया

Atishi, AAP, Aam Aadmi Party, Military, NCC Republic Day Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री सुश्री आतिशी ने 15 जनवरी, 2025 को दिल्ली कैंट में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि एनसीसी में अपनी भागीदारी के जरिये कैडेट्स न सिर्फ अपने व्यक्तिगत कौशल को विकसित कर रहे हैं, बल्कि वे नि:स्वार्थ सेवाभाव के साथ राष्ट्रीय और सामाजिक विकास में भी अपना योगदान दे रहे हैं। 

कैडेटों को राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए गए समृद्ध इतिहास और बलिदानों की याद दिलाते हुए, मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवा कैडेटों को राष्ट्र के विकास में योगदान देने वाले आजादी, एकता और न्याय के मूल्यों को हमेशा याद रखने और उनका सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एनसीसी कैडेटों के आत्मविश्वास, अनुशासन, कड़ी मेहनत और देशभक्ति की गहरी भावना पर प्रकाश डालते हुए, सुश्री आतिशी ने उनके प्रेरक गुणों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ये मूल्य न केवल कैडेटों को लाभान्वित करते हैं, बल्कि ये व्यापक समुदाय के लिए प्रेरणा का काम करते हैं, जिससे एकता और राष्ट्र-निर्माण की भावना को बढ़ावा मिलता है। 

मुख्‍यमंत्री ने कैडेटों से सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद के मूल सिद्धांतों को आत्‍मसात करते रहने का भी आग्रह किया। अपने संबोधन के समापन पर, उन्होंने समाज और राष्ट्र दोनों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की उनकी क्षमता में अपने भरोसे पुन: पुष्टि की।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया, जिसके बाद राजस्थान के पिलानी स्थित बिरला बालिका विद्यालय के कैडेटों ने एक बैंड प्रस्तुति दी। बाद में उन्होंने 'फ्लैग एरिया' का दौरा किया, जहां सभी 17 निदेशालयों के एनसीसी कैडेटों ने रचनात्मक रूप से विभिन्न सामाजिक विषयों को दर्शाया। 

तत्‍पश्‍चात, मुख्यमंत्री 'हॉल ऑफ फेम' की ओर गई और उन्‍हें एनसीसी के इतिहास, प्रशिक्षण और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। उनको सभी राज्य निदेशालयों के युवाओं और प्रेरित युवाओं द्वारा की गई 'विचार और नवाचार' संबंधी विभिन्न परियोजनाओं से भी परिचित कराया गया। मुख्‍यमंत्री की यात्रा का समापन प्रताप हॉल ऑडिटोरियम में प्रतिभाशाली युवाओं द्वारा एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ हुआ।

 

Tags: Atishi , AAP , Aam Aadmi Party , Military , NCC Republic Day Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD