Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है तो उसमें सेना का महत्वपूर्ण योगदान है : जयराम ठाकुर

अब भारतीय सेना गोली का जवाब गोले से देती और घर में घुसकर मारती है

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Anurag Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा सुजानपुर के चौगान में भारतीय सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज अगर भारत दुनिया की सबसे ताकतवर देश में शामिल है, दुनिया के सामने पूरी मजबूती से खड़ा है तो उसमें सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। जब हम सर्दी गर्मी से बचकर कहीं आराम कर रहे होते हैं तो हमारी सेना कठिन से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बिना परेशान हुए हमारी रक्षा के लिए तत्पर रहती है। 

सेना के इसी शौर्य, पराक्रम और बलिदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 को फील्ड मार्शल करिअप्पा ने भारतीय सेवा की कमान अपने हाथों में ली थी। यह दिन न केवल भारतीय सेना की बहादुरी, अनुशासन और बलिदान को सलाम करने का है, बल्कि हर भारतीय नागरिक के दिल में देशभक्ति और गर्व का भाव जागृत करने का भी दिन है।  

यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारी आज़ादी और सुरक्षा के लिए हमारे सैनिकों ने कितना बड़ा योगदान दिया है। यह दिन सेना के साहस और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। यह सेना की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है जो वे देश की सुरक्षा के लिए दिखाते हैं। हिमाचल प्रदेश, जिसे "वीरभूमि" के नाम से भी जाना जाता है, ने भारतीय सेना को न केवल वीर सैनिक दिए हैं, बल्कि अपने साहस और बलिदान से पूरे देश का मान बढ़ाया है। 

हिमाचल के हर गाँव, हर घर में कोई न कोई भारतीय सेना का हिस्सा रहा है या होगा। यह राज्य वीरता और देशभक्ति का प्रतीक है। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार ने सेना को खुली छूट दी है। नए भारत में हमारी सेना को दुश्मनों का जवाब देने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं पड़ती है। 

दुश्मन अगर गोली चलाता है तो हमारी सेना उसका जवाब गोले से देती है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना अब जरूरत पड़ने पर दुश्मनों के देश में घुसकर उनका सफाया करती है। जिस भाषा में दुश्मन समझेगा हमारी सेना दुश्मनों को उसी भाषा में जवाब दे रही हैं। देश में सेना की चुनौती को दूर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर स्तर पर कार्य किया गया। 

चाहे सेवा के आधुनिकीकरण की समस्या हो चाहे सैनिकों के निजी वेतन, भत्तों और पेंशन सबका निराकरण नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जो सेना के गौरव और सम्मान के लिए महत्वपूर्णहै। दशकों से लंबित 'वन रैंक वन पेंशन' को नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जसवाल (सेवानिवृत्त) ने की और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। 

कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल चंद, राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक विपिन परमार, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, विधायक इंद्र सिंह गांधी,  पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के अलावा सेना से सेवानिवृत्त विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके सैन्य अधिकारी, सैन्यकर्मियों  एवं स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जयराम ठाकुर ने अन्य अतिथियों के साथ कई सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पर कांग्रेस के लोगों ने ही हाथ डाला था। कांग्रेस के विधायकों ने नेतृत्व को चुनौती दी इसका कारण यह था कि नेतृत्व सबको साथ लेने के चलने में सक्षम नहीं था।  इससे बड़े शर्म की बात क्या होगी कि कांग्रेस के 6 विधायक ही मुख्यमंत्री का साथ छोड़कर चले गए और सरकार में रहते हुए भी पार्टी राज्य सभा का चुनाव हार गई  और लोकसभा के चुनावों में कांग्रेस सिर्फ सभी चारों सीटें नहीं हारी बल्कि मुख्यमंत्री भी अपना हलका नहीं बचा पाए। 

पत्रकारों के सवाल के जवाब में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर बात करें और अपनी गारंटियों को याद करें। 300 यूनिट बिजली देने की बात कांग्रेस ने चुनाव के दौरान कही थी और उसी के आधार पर प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को जनमत दिया था। सुक्खू की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरीके से नाकाम है प्रदेश के विकास को पूरी तरीके से ठप कर दिया है अगर आज चुनाव हो जाए तो कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं पर कर पाएगी।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD