Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

76वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब मंत्री हरजोत सिंह बैंस फहराएंगे तिरंगा

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों और प्रबंधों का लिया जायजा

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Republic Day, Republic Day 2025, 76th Republic Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

स्थानीय पुलिस लाइन में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के मद्देनजर, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कार्यक्रम के प्रबंधों और तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि सभी इंतजाम निर्धारित समय में पूरे किए जाएं। 

उन्होंने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा रिहर्सल शुरू कर दी गई है, जिसके लिए हर प्रकार के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर और पुलिस लाइन में सफाई और उचित सजावट पर भी ध्यान दिया जाए और ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए रिहर्सल के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के लिए भी आवश्यक इंतजामों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों, नगर निगम और अन्य विभागों को उनकी ड्यूटियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परेड में पंजाब पुलिस, एन.सी.सी., पी.आर.टी.सी., स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, कृषि विभाग, मार्कफेड आदि की झांकियां शामिल होंगी और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा, एस.डी.एम. संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Republic Day , Republic Day 2025 , 76th Republic Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD