Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब का दौरा किया

हज 2025 की तैयारियों की समीक्षा करें

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, Saudi Arabia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सऊदी अरब , 14 Jan 2025

Last updated on: Jan 14, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 11 से 14 जनवरी, 2025 तक सऊदी अरब की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान आगामी हज यात्रा की तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लिया। इसमें हज 2025 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर, हज एवं उमराह सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में भाग लेने के अलावा सऊदी गणमान्य व्यक्तियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें शामिल थीं। 

यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जेद्दा और मदीना में भारतीय हज यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए हज यात्रा की व्यापक रूपरेखा को परिभाषित करने वाले हज-2025 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर 13 जनवरी, 2025 को जेद्दा में मंत्री महोदय और सऊदी हज एवं उमराह मंत्री डॉ. तौफीक बिन फवजान अल रबिया ने हस्ताक्षर किए, जिसके अनुसार भारत के लिए 1,75,025 का कोटा निर्धारित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने जेद्दा में सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय द्वारा आयोजित हज और उमराह सम्मेलन और प्रदर्शनी के चौथे संस्करण के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और इसमें हज और उमराह सेवा क्षेत्र के प्रमुख निर्णयकर्ताओं, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं द्वारा सत्र और कार्यशालाएं शामिल होती हैं और यह सर्वोत्तम प्रथाओं पर अंतर्दृष्टि प्रदान करता है तथा विचारों और सूचनाओं के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है।

मंत्री महोदय ने सऊदी अरब के हज एवं उमराह मंत्री डॉ. तौफीक बिन फवजान अल रबिया से मुलाकात की और हज-2025 की तैयारियों पर चर्चा की तथा भारतीय हज यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और संतुष्टिदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

मंत्री  महोदय ने रियाद में सऊदी अरब के परिवहन एवं रसद सेवा मंत्री इंजी. सालेह बिन नासिर अल जस्सर से भी मुलाकात की तथा भारतीय हज यात्रियों के लिए परिवहन एवं रसद सेवाओं को और अधिक सुचारू बनाने के उपायों पर चर्चा की। मंत्री महोदय ने मदीना प्रांत के उप-गवर्नर प्रिंस सऊद बिन खालिद बिन फैसल अल सऊद के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 

बैठक के दौरान उन्होंने मदीना में रहने के दौरान भारतीय हज यात्रियों के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा की। अपनी यात्रा के दौरान, मंत्री महोदय ने भारतीय हज यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की।

मदीना में, उन्होंने भारतीय हज यात्रियों के कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने जेद्दा और मदीना हवाई अड्डों के हज टर्मिनलों का भी दौरा किया और तीर्थयात्रियों के आगमन और प्रस्थान तथा सामान की हैंडलिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी है, जिसकी जड़ें गहरे ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों में हैं। 

हज यात्रा द्विपक्षीय संबंधों और दोनों देशों के बीच मजबूत जन-जन संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू है। मंत्री महोदय की सऊदी अरब यात्रा बढ़ते संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हमारे संबंधों को और गहरा करने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , Saudi Arabia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD