Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

पानीपत में शौर्य दिवस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री एवं सांसदों ने की कार्यक्रम में शिरकत

अगले वर्ष महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में होगा कार्यक्रम आयोजित

Devendra Fadnavis, Prataprao Jadhav, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Kala Amb, Panipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 14 Jan 2025

Last updated on: Jan 14, 2025, 00:00 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पानीपत के काला अंब में शौर्य दिवस के उपलक्ष्य पर शौर्य स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि अगले वर्ष इस कार्यक्रम को हरियाणा सरकार और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान मंन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भी आग्रह किया जाएगा। काला अंब स्थल परिसर में महाराज शिवाजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पानीपत की भूमि वीरों की भूमि है, जो वीरता और एकता का संदेश देती है। यहीं से मराठों को एकता में रहने का सूत्र मिला। मराठों ने वीरता दिखाते हुए मंदिरों,आस्था स्थलों,पूजा स्थलों को तोड़ने वाले आक्रांताओं को सबक सिखाते हुए पुन: हिन्दुस्तान में भगवे की स्थापना की। मराठे संकुचित भावना को छोड़ देव,देश और धर्म के लिए लड़े। पानीपत की भूमि मराठों,वीरों के रक्त से संचित भूमि है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो नारा दिया है, वह तभी पूरा होगा जब जात पात के भेदभाव को भूलकर सारे हिन्दुस्तानी एक होंगे। इस मौके पर केंद्रीय आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर वीरों और योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है, हम सबको उनको याद रखना जरूरी है। ताकत एकता और संकल्प में होती है। मराठों ने सिखाया कि भारत को एकजुट होकर देश की एकता और सम्मान को बनाए रखना है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , Prataprao Jadhav , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kala Amb , Panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD