Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार श्रुति चौधरी ने महिला सशक्तिकरण पर डाली रोशनी

Shruti Choudhary, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजस्थान , 12 Jan 2025

Last updated on: Jan 12, 2025, 00:00 IST

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के बाद हरियाणा में लिंगानुपात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब प्रदेश में लिंगानुपात 910 तक पहुँच गया है जबकि वर्ष 2014 में यह 871 था। वे आज भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) द्वारा राजस्थान के उदयपुर में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन अवसर पर बोल रही थी।

श्रुति चौधरी ने म्हारी लाडो रेडियो अभियान, 95% के करीब संस्थागत प्रसव दर और 85% पर मजबूत पहली तिमाही के एएनसी पंजीकरण जैसे प्रभावशाली कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।  उन्होंने हरियाणा की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण पर जोर दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा की नवीन पोषण पहल "मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना" ने स्टंटिंग और कुपोषण दरों को और कम किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने महिला एवं बाल विकास में काफी प्रगति की है। पिछले दिनों हरियाणा को अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रस्तुत करने वाले प्रमुख राज्यों में से एक के रूप में चुना गया था। उन्होंने बताया कि राज्य के अग्रणी क्रेच मॉडल ने आंगनवाड़ी-सह-क्रेच और स्टैंडअलोन क्रेच का एक नेटवर्क स्थापित किया है जो कामकाजी माताओं को सशक्त बनाता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की उक्त कदम बचपन के विकास और लिंग सशक्तिकरण के लिए हरियाणा के दूरदर्शी दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं।  उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए नीतियों की फिर से कल्पना करने और रणनीतियों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD