Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. बलजीत कौर ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

सुलभता और समावेशन के लिए लक्ष्य निर्धारित करता है

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jan 2025

Last updated on: Jan 11, 2025, 00:00 IST

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अध्यक्षता में पंजाब राज्य सलाहकार बोर्ड की उच्च स्तरीय बैठक पंजाब भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाए ताकि दिव्यांग व्यक्तियों को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने दिव्यांगजनों की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर सही ढंग से लागू करने के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने अधिकारियों को सिपडा  योजना के तहत राज्य के 10 जिलों की 144 इमारतों को बाधामुक्त बनाने के लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। 

उन्होंने अगले तीन वर्षों के भीतर सभी सरकारी इमारतों को बाधामुक्त बनाने के लिए विभाग को योजना तैयार करने का निर्देश दिया। समस्त विभागों की सरकारी इमारतों को बाधा रहित बनाने के लिए  जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति के गठन का नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए।

डॉ. बलजीत कौर ने आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांगजनों को मिलने वाले आरक्षण को सुरक्षित रखने के लिए सख्ती से इन प्रावधानों को लागू करने के आदेश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अगली बोर्ड बैठक में दिव्यांगजनों को दिए गए लाभों की जानकारी प्रस्तुत की जाए।

मंत्री ने राज्य में दिव्यांगजनों के लिए बनाए जा रहे यू.डी.आई.डी. कार्ड की लंबित स्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को एक महीने के भीतर लंबित आवेदनों का निपटारा करने के निर्देश दिए। बोर्ड सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाने में दिव्यांगजनों को आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग इसकी विस्तृत योजना अगली बैठक में प्रस्तुत करने का आदेश दिया। 

इसके अतिरिक्त, सिविल सर्जनों को दिव्यांगजनों को कार्ड में दिव्यांगता प्रतिशत से जुड़ी कमियों को दूर करने हेतु विशेष शिविर लगाने के लिए कहा। पंजाब सरकार की खेल नीति 2023 के तहत दिव्यांग खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए खेल विभाग के निदेशक ने बताया कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक विशेष कैडर बनाया है। 

इसमें दिव्यांग खिलाड़ियों को भी समान अवसर प्रदान किए गए हैं। पंजाब ऐसा करने वाला इस क्षेत्र का पहला राज्य है। कैबिनेट मंत्री ने खेल विभाग को निर्देश दिए कि दिव्यांग खिलाड़ियों को ग्रेडेशन संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

मंत्री ने राज्य में दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बोर्ड के सभी सदस्यों को अपने-अपने जिलों में चल रही गैर-सरकारी संस्थाओं के सहयोग से ऐसे दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान करने का निर्देश दिया, जो व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व-रोजगार करना चाहते हैं। 

उन्होंने रोजगार उत्प्रेरण और कौशल विकास विभाग को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सभी दिव्यांग व्यक्तियों से अपील की कि वे लुधियाना जिले के डी.सी. कार्यालय में स्थापित विशेष रोजगार विनिमय में पंजीकरण कराकर सरकार की व्यावसायिक प्रशिक्षण और रोजगार संबंधित योजनाओं का लाभ लें।

कैबिनेट मंत्री ने शहरी विकास एवं आवास निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग को आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम की धारा 37 के तहत दिव्यांग व्यक्तियों को खेती की जमीन और घर निर्माण के लिए विशेष प्राथमिकता देने और इन योजनाओं की जानकारी दिव्यांग व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों को दिव्यांग व्यक्तियों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा शिकायत निवारण अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जल्द से जल्द अधिकारियों की नियुक्ति कर इसकी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष विशेष अभियान के तहत विभाग ने दिव्यांगजनों की बैकलॉग खाली पदों की पहचान की थी। इसके तहत अब तक 21 विभागों द्वारा इन पदों को भरने के लिए अपनी सिफारिशें पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड और पंजाब लोक सेवा आयोग को भेज दी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांगजनों की भलाई के लिए तेजी से कार्य कर रही है और उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD