Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के लिए कुंभवाणी एफएम चैनल लॉन्च किया

कुंभ की पूरी अवधि के दौरान, आकाशवाणी का कुंभवाणी चैनल प्रयागराज का आंखों देखा हाल देश व दुनिया तक पहुंचाकर महाकुंभ की परंपरा को बढ़ावा देगा व श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, All India Radio Kumbhvani, Kumbhvani FM, Kumbhvani FM Channel, Maha Kumbh, Maha Kumbh 2025, Prayagraj
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

प्रयागराज , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सर्किट हाउस, प्रयागराज से महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी के विशेष एफएम चैनल कुंभवाणी (103.5 मेगाहर्ट्ज) का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। 

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ मंगल ध्वनि का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुम्भवाणी चैनल शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना प्रसारण मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एफएम चैनल न सिर्फ लोकप्रियता की नई ऊंचाई हासिल करेगा, बल्कि महाकुम्भ को दूरदराज के उन गांवों तक भी ले जाएगा जहां लोग चाहकर भी नहीं पहुंच पाते हैं।

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया तथा अल्प समय में इस विशेष एफएम चैनल को शुरू करने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुम्भवाणी द्वारा प्रसारित आंखों देखा हाल उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा जो कुंभ में भाग लेने के लिए प्रयागराज नहीं आ सकेंगे। ये इस ऐतिहासिक महाकुंभ के माहौल को देश व दुनिया तक पहुंचाने में सहायक होगा। देश के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती की ये पहल न केवल भारत में आस्था की ऐतिहासिक परंपरा को बढ़ावा देगी, बल्कि श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण जानकारी देगी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का घर बैठे अनुभव करवाएगी।

कुंभवाणी एक नजर में

कुंभवाणी चैनल: परिचय और प्रसारण अवधि

प्रसारण अवधि: 10 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025

प्रसारण समय: प्रातः 5:55 बजे से रात्रि 10:05 बजे तक

आवृत्ति: एफएम 103.5 मेगाहर्ट्ज

कुंभवाणी के विशेष कार्यक्रम:

सजीव प्रसारण:

मुख्य स्नान पर्वों (14 और 29 जनवरी, 3 फरवरी) का आँखों देखा हाल।

कुंभ क्षेत्र की गतिविधियों पर प्रतिदिन लाइव रिपोर्टिंग।

सांस्कृतिक धरोहर पर विशेष प्रस्तुति:

धारावाहिक ‘शिव महिमा’।

भारतीय सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित विशेष कार्यक्रम।

टॉक शो:

‘नमस्कार प्रयागराज’ (प्रातः 9:00-10:00 बजे)।

‘संगम तट से’ (अपराह्न 4:00-5:30 बजे)।

विशेष स्वास्थ्य परामर्श:

‘हेलो डॉक्टर’ कार्यक्रम में स्टूडियो से डॉक्टरों द्वारा लाइव स्वास्थ्य परामर्श।

कुंभ समाचार:

प्रमुख समाचार बुलेटिन (प्रातः 8:40 बजे, अपराह्न 2:30 बजे और रात्रि 8:30 बजे)।

विशेष कवरेज:

राज्य सरकार और विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कवरेज।

युवाओं, महिलाओं और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों पर विशेष प्रस्तुतियां।

महत्वपूर्ण सूचनाएं:

यात्रा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, खोया-पाया, और क्या करें-ना करें से जुड़ी जानकारी।

आकाशवाणी ने सदैव एक लोक-प्रसारक की भूमिका निभाते हुए भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं को बढ़ावा दिया है। वर्ष 2013 के कुंभ और 2019 के अर्ध-कुंभ में कुंभवाणी चैनल ने श्रोताओं के बीच लोकप्रियता अर्जित की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महाकुंभ 2025 के लिए यह विशेष चैनल पुनः स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी),कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन नवनीत सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, आकाशवाणी की महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़, दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद, दूरदर्शन समाचार की महानिदेशक प्रिया कुमारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , All India Radio Kumbhvani , Kumbhvani FM , Kumbhvani FM Channel , Maha Kumbh , Maha Kumbh 2025 , Prayagraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD