Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

जिला में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित - राहुल कुमार

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलंग , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

जिला प्रशासन लाहौल स्पीति और हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन मनाली के संयुक्त तत्वावधान में सिस्सु लेक में आयोजित की जा रही चार दिवसीय आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जिला में  शीतकालीन खेलों स्केटिंग ,स्की व आइस हॉकी की अपार संभावनाएं हैं और जिला प्रशासन इस ओर निरंतर प्रयास कर रहा है कि जिला के विभिन्न स्थानों पर शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाए। 

उन्होंने कहा कि जिला में दूसरी बार आयोजित आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर में जिला व हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा के बच्चों को आइस स्केटिंग सीखने व पार्टिसिपेट करने का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से घाटी के बच्चों को अपना हुनर दिखाने व निखारने व सीखने का अवसर भी प्राप्त होता है।  

उन्होंने बताया कि हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रशिक्षिक बच्चों को 4 दिन तक आइस स्केटिंग का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि काजा उपमंडल में भी जल्दी ही आइस हॉकी  प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग या आइस हॉकी का इवेंट जिला में आयोजित किया जाए ताकि बच्चों को एक अच्छा मंच मिल सके। 

उन्होंने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस ट्रेनिंग कैंप में प्रथम दिन 70 बच्चों ने आइस स्केटिंग के गुरु सीखे गुरु सीखे। उन्होंने बताया कि  23 से 27 जनवरी 2025 तक लेह में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के 22 बच्चों ने भी आज आइस स्केटिंग का अभ्यास किया। उ

पायुक्त ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी का बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी ने उपायुक्त राहुल कुमार का खतक व टोपी पहन कर स्वागत किया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, एसडीएम उदयपुर मनोज ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान राजीव, हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल ,आइस स्केटिंग एसोसिएशन कल्लू की अध्यक्षा सुमन ठाकुर और ईडीएम प्रदीप कपलेश उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD