Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

10 हजार से अधिक की आबादी वाले गांवों में मूल सुविधाओं का किया जाएगा और विस्तार - मनोहर लाल

केंद्रीय ऊर्जा, आवास, एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने घरौंडा विश्राम गृह में की बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज करनाल जिले के कोहंड गाँव के लोगों के साथ बैठक कर बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में करनाल लोकसभा क्षेत्र के दस हजार से अधिक की आबादी वाले गांवों में मूल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने आज घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गांव कोहंड के लोगों के साथ बैठक की। 

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने केंद्रीय मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर और ग्रामीणों ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्कूल, स्ट्रीट लाईट, फिरनी, ग्राम सचिवालय, तालाब, श्मशान घाट, पार्क एवं व्यायामशाला की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में दस हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कराया जायेगा। 

दूसरे चरण में 8 से 10 और फिर 5 से 8 हजार की आबादी वाले गांवों को लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों की निगरानी के लिये जन भागीदारी जरूरी है। इसके लिए वे 10-12 लोगों की कमेटी गठित करें। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि विगत 10 सालों में युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।

  उन्होंने कहा कि दस सालों में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए प्रदेश में विकास के अनेक कार्य कराये गये लेकिन काम कभी खत्म नहीं होते। भविष्य में भी विकास की गति को बनाए रखा जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक समय था जब ऊपर से आई राशि में से मात्र 15 प्रतिशत ही विकास कार्यों पर खर्च होता था लेकिन अब सौ फीसदी राशि खर्च की जाती है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी धन को कमाई का साधन नहीं बनाया जाना चाहिये। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मनोहर लाल 22 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। उन्हें हर विषय का गहरा ज्ञान है। 

हरियाणा में मुख्यमंत्री रहते उन्होंने जमीनी स्तर पर अनेक कार्य कराये जिनका फायदा लोगों को हो रहा है। हर समय उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि कैसे गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा किया जाये।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD