Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लाहौल स्पीति में वन अधिकार अधिनियम की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने की अध्यक्षता

Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, Himachal Pradesh, DC Lahaul Spiti, Keylong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल स्पीति) , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग  में राष्ट्रीय सूचना केंद्र के सभागार कक्ष में वन अधिकार अधिनियम की जिला स्तरीय  समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केलांग, काजा व उदयपुर उपमंडल के वन अधिकार अधिनियम उप मंडल स्तरीय समितियों द्वारा प्रस्तुत किये गए 181 मामलों का अवलोकन व गहनता  से विचार विमर्श किया गया।

 उपायुक्त एवं अध्यक्ष  जिला स्तरीय समिति वन अधिकार अधिनियम   राहुल कुमार ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम के तहत बैठक में ज़िला के 181 व्यक्तिगत  मामले प्रस्तुत किये  जिस में 43 मामलों को समिति द्वारा अवलोकन के उपरांत स्वीकृति प्रदान  की गई । 

शेष  138 मामलों में त्रुटियों के उपरांत उपमंडल स्तर की समितियों को जल्द सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए भेजा गया है।  सहायक आयुक्त एवं सदस्य सचिव जिला स्तरीय समिति संकल्प गौतम ने बैठक का संचालन किया और 181 व्यक्तिगत मामलों में कृषि भूमि से संबंधित 91 व निवास भूमि से संबंधित 90 मामले प्रस्तुत किए।

समिति ने कुल 43 मामलों को सभी औपचारिकताओं सहित अधिनियम के तहत निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया जिसमें स्पीति उपमंडल काजा के 100 मामलों में से 38 मामले,केलांग के 64 से 3 व उदयपुर उप मंडल के 17 में से  2 मामले सही पाएंगे।

बैठक में शेष 138 मामलों की  त्रुटिओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त ने  बैठक में विशेष तौर पर आमंत्रित जिला के तीन उप मंडल के एसडीएम एवं अध्यक्ष उपमंडलीय स्तरीय समिति को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा की अधिकारी व फील्ड  कर्मी जल्द ही सभी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण करें और आगामी बैठक में सभी मामले प्रस्तुत करें। 

ताकी लोगों को अधिक से अधिक अधिनियम के तहत भूमि के मामलों में लाभान्वित किया जा सके। बैठक में एसडीएम केलांग रजनीश  शर्मा, उदयपुर मनोज ठाकुर, तहसीलदार केलांग रमेश राणा व एसडीएम  काजा  शिखा, डीएफओ लाहौल अनिकेत वनवे, काजा मंदार उमेश जेवरे वर्चुअल माध्य्म से जुड़े रहे, जिला स्तरीय समिति के गैर सरकारी सदस्य जिला परिषद सदस्य दोर्जे अंगरूप ,छेज़िंग डोलमा छेरिंग संदूप भी मौजूद रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , Himachal Pradesh , DC Lahaul Spiti , Keylong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD