Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्टार्ट-अप क्षेत्र की स्थिरता के लिए शीघ्र उद्योग संपर्क पर जोर दिया

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अटल नवाचार मिशन 2.0 विविध सहयोग के साथ नवाचार प्रक्रिया तंत्र को बढ़ावा देगा

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज स्टार्टअप्स क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उद्योग जगत को इससे शीघ्र जोड़ने का आह्वान किया। 

उन्होंने एक ऐसे सहयोगात्मक वित्तपोषण दृष्टिकोण पर जोर दिया जो नवाचार में जवाबदेही और साझा जिम्मेदारी को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा, "एक संयुक्त निवेश मॉडल, जहां उद्योग और सरकार मिलकर काम करते हैं, आपसी प्रतिबद्धता की गारंटी देता है और सहयोग तथा साझा हिस्सेदारी पर आधारित एक नवाचार प्रक्रिया तंत्र को बढ़ावा देता है।"

डॉ. सिंह ने आज नीति आयोग में अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) की उच्च स्तरीय समिति की बैठक के दौरान एक मजबूत और समावेशी नवाचार तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एआईएम 2.0 को उद्यमिता को बढ़ावा देने, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) में विस्तार करने और स्टार्ट-अप को बनाए रखने तथा भारत के नवाचार एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग संबंधों को एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. सिंह ने एआईएम 1.0 के तहत प्रयासों की सराहना करते हुए इसकी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद शुरू की गई सक्षम नीतियों को दिया। उन्होंने कहा, "हमारे पास हमेशा से प्रतिभा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों ने बदलाव को गति दी है, जिससे एआईएम जैसी पहल को बढ़ावा मिला है।"

एआईएम 2.0 के मंत्रिस्तरीय ढांचे में परिवर्तन पर केंद्रीय मंत्री ने एक ऐसे ढांचे का आह्वान किया जो मिशन की बौद्धिक और रचनात्मक स्वतंत्रता को बनाए रखे। उन्होंने कहा, "हमें एक ऐसे मॉडल की आवश्यकता है जो नवाचार को बाधित किए बिना प्रयासों को पूरक बनाए," उन्होंने अंतरिक्ष और जैव प्रौद्योगिकी जैसे अन्य क्षेत्रों में अपनाए गए हाइब्रिड ढांचे के समान सुझाव दिया।

केंद्रीय मंत्री ने प्रकाशन प्रभाव, स्टार्ट-अप व्यावहार्यता और आजीविका सृजन जैसे प्रमुख सूचकांकों के आधार पर स्टार्ट-अप की रेटिंग के लिए एक आकांक्षात्मक ढांचे की आवश्यकता पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, "हमारे नवाचार तंत्र को अंततः आजीविका सृजन में योगदान देना चाहिए नहीं तो  इसका प्रभाव सीमित रहेगा।"

डॉ. सिंह ने भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित जीन थेरेपी परीक्षणों जैसी हाल की सफलताओं का उल्लेख किया। उन्होंने उच्च-मानक प्रकाशनों के माध्यम से वैश्विक मान्यता के महत्व पर जोर दिया, तथा भारतीय शोधकर्ताओं से आत्मविश्वास एवं विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों को लक्ष्य बनाने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने समावेशिता का आह्वान करते हुए नवाचार के लिए भाषा-तटस्थ दृष्टिकोण पर जोर दिया, जिसमें भारत के विविध भाषाई परिदृश्य में समान अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने हितधारकों से अनुवाद संबंधी चुनौतियों का समाधान करने का आग्रह किया, जो अनजाने में क्षेत्रीय प्रतिभागियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अपने समापन भाषण में डॉ. सिंह ने एआईएम के भविष्य के बारे में आशा व्यक्त की और एआईएम 3.0 और उससे आगे की दिशा में प्रगति की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, "नवाचार की हमारी यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। मजबूत साझेदारी और विस्तारित तंत्र के साथ, हमारा लक्ष्य भारत को नवाचार में वैश्विक दिग्गज के रूप में स्थापित करना है।"

एआईएम उच्च स्तरीय समिति की बैठक में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों और शैक्षणिक विशेषज्ञों ने भारत में एक जीवंत और टिकाऊ नवाचार प्रक्रियात्मक तंत्र को बढ़ावा देने के लिए साझा प्रतिबद्धता के साथ एआईएम 2.0 की योजना पर विचार-विमर्श किया।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD