Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डीसी कोमल मित्तल ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के प्रबंध को समय पर मुकम्मल करने के दिए निर्देश

संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक, पुलिस लाइन में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Republic Day, Republic Day 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

76वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर 26 जनवरी को स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियों व प्रबंधों के बारे में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में गणतंत्र दिसव की तैयारियों संबंधी रखी गई बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व संबंधित स्टाफ को जरुरी प्रबंध समय पर मुकम्मल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम के मद्देनजर उचित इंतजाम किए जाएं ताकि स्कूली विद्यार्थियों आदि को कोई दिक्कत पेश न आए। 

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से सड़कों व पुलिस लाइन में भी सफाई व सजावट का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को विकास कार्यों व लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं को पेश करने वाली झांकियां तैयार करने की हिदायत की।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से आने वाले दिनों में रिहर्सल शुरु की जा रही है, जिसके बाद 24 जनवरी को फुल ड्रैस रिहर्सल तय की गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसी तरह समागम वाले स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं, फायर ब्रिगेड, पीने वाले पानी की व्यवस्था आदि भी सुचारु ढंग से यकीनी बनाने की हिदायत की गई। 

उन्होंने कहा कि परेड में शामिल पंजाब पुलिस, एन.सी.सी, पी.आर.टी.सी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, नगर निगम, कृषि विभाग, मार्कफैड आदि की झांकियां शामिल होंगी, जिनके लिए संबंधित विभाग समय पर प्रबंधों को मुकम्मल करें। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार के अलावा सिविल व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Republic Day , Republic Day 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD