Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में केलांग में लोन दिवस का आयोजन

30 लाख रुपये का ऋण वितरित

Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, Himachal Pradesh, DC Lahaul Spiti, Keylong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल स्पिति) , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान के अंतर्गत आज उपायुक्त लाहौल स्पिति राहुल कुमार की अध्यक्षता में केलांग में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा जिला के स्वंय सहायता समूहों के लिए लोन दिवस का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला लाहौल स्पिति को चालू वित वर्ष में 20 लाख रूप्ये के ऋण स्ंवय सहायता समूहों को वितरित करने का लक्ष्य दिया जवकि जिला व विकास खण्ड़ों ने वेहतर कार्य कर लक्ष्य का प्राप्त ही नहीं किया बल्कि स्ंवय सहायता समूहों को 30 लाख रूपये का ऋण वितरित किए है जोकि लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक है।

उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार महिलाओं के शिक्षा, स्वस्थ्य व आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है और इस उदेश्य के लिए अनेक योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। स्वंय सहायता समूह महिलाओं के सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने बताया कि स्वंय सहायता समूहों द्वारा जिला में अच्छा कार्य किया जा रहा और महिलाओं अपने घरेलू कार्यो, खेती व पशुपालन के साथ साथ स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपनी आर्थिकी को भी सुदृढ़  भी कर रही हैं और अपने जीवन को बेहतर बना रही हैं। 

उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह अलग अलग गतिविधियों के लिए लोन ले रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास के अधिकारियों से कहा कि जिला के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की जा रही जी॰ आई टैग प्राप्त लाहौली जुराब सहित अन्य सामान को प्रदेश सरकार द्वारा तैयार हिम ईरा वेबसाइट पर  बिक्री के उपलब्धता भी सुनिश्चित बनाई जाए।

 ताकि महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने बैठक में उपस्थित बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि बैंकों द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए दिये जाने वाले छोटे छोटे लोन के बारे में समय समय पर होने वाली पंचायतों की ग्राम सभाओं और महिला मंडलों की बैठकों में जाकर जानकारी प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य भी पूर्ण हो सकें।

इस अवसर पर जिला के 12 अग्रणी स्वयं सहायता समूहों को 22 लाख 50 हजार रुपये के लोन के चेक भी वितरित किये गए। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों को जिन बैंकों ने सर्वाधिक लोन दिया है उनके प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति  चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बैठक का संचालन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की परियोजना उप निदेशक पारूल कटियार ने किया। इस अवसर पर एस.डी.एम एवं परियोजना निदेशक केलांग रजनीश शर्मा, खण्ड़ विकास अधिकारी केलांग डा. विवके गुलेरिया, कांगड़ा सहकारी बैंक के प्रतिनिधि सुरेश व एलडीएम पंकज पाल सहित खण्ड़ विकास अधिकारी काजा अंशुल आइलईन जुड़े हुए थे।

 

Tags: Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , Himachal Pradesh , DC Lahaul Spiti , Keylong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD