Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने एनएसए सुलिवन द्वारा सौंपे गए राष्ट्रपति बाइडेन के पत्र की प्रशंसा की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Jake Sullivan, US National Security Advisor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2025

Last updated on: Jan 06, 2025, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री जेक सुलिवन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पिछले चार वर्षों में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सकारात्मक समीक्षा की, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और एआई जैसे प्रमुख क्षेत्रों में।

सितंबर 2024 में क्वाड लीडर्स समिट के लिए अमेरिका की अपनी यात्रा सहित राष्ट्रपति बाइडेन के साथ अपनी विभिन्न बैठकों को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में राष्ट्रपति बाइडेन के योगदान की सराहना की जिसने एक स्थायी विरासत छोड़ी है।

प्रधानमंत्री ने एनएसए सुलिवन के माध्यम से भेजे गए राष्ट्रपति बाइडेन के पत्र की सराहना की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के लोगों के लाभ तथा वैश्विक भलाई के लिए दोनों लोकतंत्रों के बीच घनिष्ठ सहयोग को और अधिक गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन को अपनी शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Jake Sullivan , US National Security Advisor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD