Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने पोरबंदर में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल की अगुवाई की

ओलंपियन लवलीना बोरगोहेन, पहलवान संग्राम सिंह ने समर्थन का संकल्प लिया

Mansukh Mandaviya, Dr. Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Youth Affairs & Sports and Labour & Employment, Fit India Sundays on Cycle, Lovlina Borgohain, Sangram Singh, Porbandar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोरबंदर (गुजरात) , 05 Jan 2025

Last updated on: Jan 05, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज गुजरात के पोरबंदर में अपने निर्वाचन क्षेत्र उपलेटा में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल की अगुवाई की, ताकि साइकिलिंग कार्यक्रम के प्रति उत्साह को और बढ़ाया जा सके। 

150 से अधिक साइकिल चालकों ने डॉ. मांडविया के पीछे म्युनिसिपल आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से उपलेटा के तालुका स्कूल क्रिकेट ग्राउंड तक 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की। ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के तीसरे सप्ताह में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और पूर्व राष्ट्रमंडल हैवीवेट कुश्ती चैंपियन संग्राम सिंह ने इस साइकिल आंदोलन को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया। 

दरअसल, पिछले महीने डॉ. मांडविया द्वारा शुरू किए जाने के बाद से यह पहल देश भर में 2500 से अधिक स्थानों पर आयोजित की जा चुकी है। डॉ. मांडविया ने गुजरात में कहा, ‘‘साइकिल चलाना प्रदूषण का समाधान है। यह एक स्वास्थ्य मंत्र है। सभी को साइकिल चलाना चाहिए, क्योंकि यह व्यक्ति को फिट रखने के लिए फायदेमंद है। 

आप एक समूह बनाकर साथ में साइकिल चला सकते हैं। मैं सभी को फिट इंडिया वेबसाइट और ऐप पर पंजीकरण करने और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन का अनुसरण करते हुए रविवार को साइकिल चलाने के अभियान का एक हिस्सा बनने का सुझाव दूंगा। 

कृपया खुद को उपलेटा साइकिलिंग क्लब के सदस्य के रूप में पंजीकृत करें। जब मैं उपलेटा में रहूंगा, तो मैं भी आपके साथ साइकिल चलाऊंगा।’’ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों के बीच एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2019 में ‘फिट इंडिया’ पहल शुरू की थी।

इस सप्ताह की थीम मादक द्रव्यों के खिलाफ एक सामाजिक अभियान चलाना है, जिसके तहत संग्राम सिंह ने 500 से अधिक साइकिल सवारों का नेतृत्व किया, जिसमें भारतीय सेना के जवान, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के शिविरार्थी और वरिष्ठ अधिकारी तथा राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न साइकिलिंग क्लबों जैसे जायंट साइकिल क्लब आदि के साइकिल सवार शामिल थे। 

साइकिल सवार मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से कर्तव्य पथ होते हुए विजय चौक तक गए और फिर वापस आए। संग्राम सिंह ने साइकिल चलाने से पहले कहा, ‘‘मैंने हमेशा माना है कि स्वास्थ्य ही एकमात्र धन-संपत्ति है। हमारा शरीर एक मंदिर है और हमें मादक द्रव्यों का सेवन करके अपने शरीर का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। 

साथ ही, साइकिल चलाना फिटनेस को बेहतर करने के लिए सबसे अच्छी गतिविधियों में से एक है। अगर हमारे सेना के जवान हमारी सीमाओं की रक्षा करने से अपना कीमती समय निकालकर एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दे सकते हैं, तो हम सब भी ऐसा कर सकते हैं।

मादक द्रव्यों को न कहें और रविवार को साइकिल चलाने का हिस्सा बनें।’’ टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार विजेता लवलीना बोरगोहेन देश के विभिन्न हिस्सों से आए अन्य प्रतिष्ठित एथलीटों के साथ गुवाहाटी स्थित एसएआई क्षेत्रीय केंद्र से साइकिलिंग अभियान में शामिल हुईं।

इससे पहले, इस साइकिलिंग इवेंट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने हिस्सा लिया था। यह अभियान देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल तरीकों को भी बढ़ावा देता है।

युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) और एमवाई भारत के सहयोग से ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया जाता है। ये आयोजन देश भर में एसएआई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) और खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी) में एक साथ होते हैं।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr. Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Youth Affairs & Sports and Labour & Employment , Fit India Sundays on Cycle , Lovlina Borgohain , Sangram Singh , Porbandar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD