Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

गिरिराज सिंह ने नये आईआईएचटी फुलिया परिसर का उद्घाटन किया

हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Textiles, IIHT Fulia, IIHT Fulia Campus, Fulia, Nadia, West Bengal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पश्चिम बंगाल , 05 Jan 2025

Last updated on: Jan 05, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के फुलिया में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के नए स्‍थायी परिसर का उद्घाटन किया। संस्थान के नए परिसर का निर्माण अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके 5.38 एकड़ भूमि पर 75.95 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 

भवन में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी तथा आधुनिक और अच्छी तरह से सुसज्जित परीक्षण प्रयोगशालाओं से युक्त आधुनिक बुनियादी ढांचा है। नया परिसर एक आदर्श शिक्षण स्थल होगा तथा हथकरघा और वस्त्र प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में काम करेगा तथा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और सिक्किम से आने वाले छात्रों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान, माननीय केंद्रीय मंत्री ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाए। भारत के सभी आईआईएचटी संस्थानों में शीर्ष 10 रैंक हासिल करने वालों को पदक और योग्यता प्रमाण पत्र माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री द्वारा प्रदान किए गए हैं।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान सभी 6 केंद्रीय आईआईएचटी के लिए एकीकृत वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा “जैक्वार्ड बुनाई के लिए कंप्यूटर-सहायता प्राप्त फीगर्ड  ग्राफ डिजाइनिंग” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।

श्री गिरिराज सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में हथकरघा बुनकरों के ‘विकास और प्रगति’ के लिए वस्त्र मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। मंत्री महोदय ने विश्व स्तरीय अवसंरचना वाले इस संस्थान को पश्चिम बंगाल को समर्पित किया और इस संस्थान में पहले वर्ष के लिए सीटों की संख्या मौजूदा 33 से बढ़ाकर 66 करने की घोषणा की। 

हथकरघा बुनकरों के बच्चों को इस संस्थान में अध्ययन करने और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और सिक्किम के हथकरघा उद्योग की सेवा करने का अवसर मिलेगा। माननीय मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आईआईएचटी फुलिया कच्चे माल के रूप में फ्लैक्स और लिनन का उपयोग करके और कोलकाता स्थित एनआईएफटी से डिजाइन से संबंधित जानकारी का उपयोग करके वस्‍त्र मूल्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण योगदान देगा। 

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल की हथकरघा बुनाई की विरासत पर भी प्रकाश डाला और कहा कि औद्योगिक क्रांति से पहले मैनचेस्टर में उत्पादित कपड़े की तुलना में हमारे हथकरघा उत्पादों की मांग अधिक थी। बंगाल के हाथ से बुने वस्‍त्रों की बारीकी ऐसी थी कि एक साड़ी को एक छोटी सी अंगूठी के अंदर से गुजारा जा सकता था।

मंत्री महोदय ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि वस्त्र मंत्रालय वर्ष 2030 तक 300 बिलियन डॉलर के बाजार आकार तक पहुंचने और वस्त्र मूल्य श्रृंखला में 6 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने कहा ने कहा कि यह आईआईएचटी भवन सिर्फ एक भवन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है, जहां से हथकरघा बुनकरों के बच्चे अपने सपने पूरे कर सकते हैं। 

छात्रों को उच्च कौशल प्रदान करके हथकरघा शिल्प को टिकाऊ बनाया जाएगा और इससे हथकरघा क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलेगी। सादगी, परंपरा और प्रौद्योगिकी का संगम ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने की दिशा में एक संयुक्त कदम है।

इस मौके पर श्री सुवेंदु अधिकारी, विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में माननीय नेता प्रतिपक्ष; श्री जगन्नाथ सरकार, राणाघाट के माननीय संसद सदस्य; चकदाहा के माननीय विधायक श्री बंकिम चंद्र घोष; राणाघाट उत्तर पूर्व के माननीय विधायक श्री आशिम विश्वास; कृष्णगंज के माननीय विधायक श्री आशीष कुमार विश्वास और डॉ. एम.बीना, आईएएस, हथकरघा विकास आयुक्त, वस्‍त्र मंत्रालय, भारत सरकार, मौजूद थे।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Textiles , IIHT Fulia , IIHT Fulia Campus , Fulia , Nadia , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD