Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

अमित शाह ने आज नई दिल्ली में आईडीए की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की

दोनों द्वीपों में सौर पैनलों और पवन चक्कियों के माध्यम से 100% नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त करने का लक्ष्य

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Island Development Agency, IDA, D K Joshi, Praful Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jan 2025

Last updated on: Jan 03, 2025, 00:00 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत) श्री डी के जोशी, लक्षद्वीप के प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल, केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन सहित केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान गृह मंत्रालय, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह प्रशासन और लक्षद्वीप प्रशासन ने दोनों द्वीप समूहों में डिजिटल और एयर कनेक्टिविटी तथा पोर्ट डेवलपमेंट सहित अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

गृह मंत्री ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में सौर और पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में सोलर पैनलों और पवन चक्कियों के जरिये शत प्रतिशत Renewable energy हासिल करने का लक्ष्य होना चाहिए। 

श्री शाह ने केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) से दोनों द्वीप समूहों में ‘पीएम सूर्य घर’ योजना के तहत सभी घरों में सौर ऊर्जा के पैनल लगाए जाने को कहा। श्री अमित शाह ने कहा कि ये द्वीप भले ही दिल्ली से दूर हैं मगर हमारे दिल के पास हैं, यहाँ के आधारभूत ढांचे का विकास और पर्यटन सुविधाएं बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। 

मोदी सरकार इन द्वीपों की संस्कृति और विरासतों का संरक्षण करते हुए यहाँ विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि दोनों द्वीप समूहों में आधारभूत ढांचे के विकास से संबंधित परियोजनाओं पर समग्र दृष्टि से काम किया जाना चाहिए। 

गृह मंत्री ने केन्द्र सरकार के सभी संबंधित मंत्रालयों से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में पर्यटन, व्यापार और अन्य क्षेत्रों से जुड़ीं परियोजनाओं पर मिलकर काम करने को कहा। साथ ही सभी लंबित मुद्दों और परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए ज़रूरी दिशानिर्देश भी दिए।  

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Island Development Agency , IDA , D K Joshi , Praful Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD