Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

उपायुक्त राहुल कुमार ने केलांग बाजार व क्षेत्रीय अस्पताल तथा अस्पताल के सम्पर्क मार्ग का किया निरीक्षण

Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, Himachal Pradesh, DC Lahaul Spiti, Himachal Admin, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल स्पिति) , 31 Dec 2024

Last updated on: Dec 31, 2024, 00:00 IST

गतदिवस हुई बर्फबारी के बाद उपायुक्त लाहौल स्पिति राहुल कुमार ने आज स्थानीय  बाजार और राष्टीय राजमार्ग से क्षेत्रीय अस्पताल केलांग तक के सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बर्फबारी के तुरंत बाद इन मार्गो पर आवाजाही सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त ने संबधित विभाग को निर्देश दिए थे ताकि आमलोगों को क्षेत्रीय अस्पताल तक पंहुचने में दिक्कतों का सामना ना करना पडे़। 

उपायुक्त ने  क्षेत्रीय अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लोगों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त भी की। उपायुक्त ने इस दौरान अस्पताल के वाहय रोगी बार्ड में डाक्टरों और मरीजों से भी बातचीत की और उन्हे मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे फीडबैक ली।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को  बेहतर  व गुणवता पूर्ण आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह यह भी निर्देश दिए ज़िला में कर्मचारियो व मजदूरों व अन्य लोगों के लिए एक ऐसी दिगदिर्शिका बनाने के लिए कहा जिसमें सर्दियों के मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों विशेष कर आक्सीजन की कमी से बचाव व तरीके सुझाए गए हों।

उन्होंने यह बात भी कही की किसी भी आपात स्थिति में जिला के दूरदराज क्षेत्र में  मरीज को आवश्यक  चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल तक पंहुचाने में दिक्कत हो रही हो तो तुरंत प्रशासन को किसी भी सूरत में अवगत करवाएं। उन्होंने यह भी निर्देश  जारी किए की गंभीर रूप दाखिल रोगियों को आपात स्थिति में निचले क्षेत्र में एयरलिफ्ट करवाने की जरूरत को देखते हुए समय पर प्रशासन को सूचित करना सुनिश्चित बनाएं ।

उन्होंने अस्पताल में दाखिल मरीजों से भी मुलाकात की और कुशल-क्षेम जाना। और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के भी कामना की। इससे पहले उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय केलांग और उपायुक्त कार्यालय परिसर के पास स्थित इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के वेयर हाउस का निर्वाचन विभाग के अधिकारियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, निर्वाचन  तहसीलदार पवन राणा  सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , Himachal Pradesh , DC Lahaul Spiti , Himachal Admin , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD