Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

ओम बिरला ने पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्रियों और संसद सदस्यों ने भी पंडित मदन मोहन मालवीय और श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, Jagat Prakash Nadda, Ashwini Vaishnaw, Piyush Goyal, Bhupender Yadav, Kiren Rijiju, Mallikarjun Kharge, Pandit Madan Mohan Malaviya, Atal Bihari Vajpayee, Samvidhan Sadan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Dec 2024

Last updated on: Dec 25, 2024, 00:00 IST

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केन्द्रीय हॉल में पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा; केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव; केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल; केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव; केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू; राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे; सांसदों एवं पूर्व सांसदों ने भी इस मौके पर पंडित मदन मोहन मालवीय और श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोक सभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित पंडित मदन मोहन मालवीय और श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के बारे में जानकारी प्रदान करने वाली पुस्तिकाएं गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गईं। पंडित मदन मोहन मालवीय और श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों का अनावरण क्रमशः 19 दिसंबर 1957 और 12 फरवरी, 2019 को राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय हॉल में किया गया।

भारत के राष्ट्रपति ने पंडित मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत और श्री अटल बिहारी वाजपेयी को 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था। इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने नई दिल्ली में 'सदैव अटल' पर श्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए, श्री बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, "पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। अटल जी को हमेशा एक बुद्धिमान राजनीतिज्ञ, डायनामिक कवि, लेखक, मार्गदर्शक और प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा।

लोकसभा के लिए 10 बार और उच्च सदन के लिए दो बार निर्वाचित होकर श्रद्धेय अटल जी ने हमारी संसदीय परंपराओं को समृद्ध किया तथा जीवनपर्यन्त राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित रहे। सत्ता पक्ष हो या प्रतिपक्ष, सभी उनका सम्मान करते थे। संसदीय परंपराओं के प्रति उनका दृष्टिकोण और सदन में उनकी सादगी और गरिमा का व्यवहार सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है। 

स्वर्गीय अटल जी की स्मृति में इस दिन पूरे देश में 'सुशासन दिवस' भी मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।" इसी प्रकार पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि देते हुए श्री बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “महान शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

भारत रत्न मालवीय जी का पूरा जीवन अपने देश और देशवासियों के लिए समर्पित था। शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण भारतीय संस्कृति और आधुनिक विज्ञान का एक सुंदर मेल था। आधुनिक ज्ञान और विज्ञान से समृद्ध और भारतीयता की भावना से ओतप्रोत एक पीढ़ी तैयार करने के उद्देश्य से उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। महामना का व्यक्तित्व और उनका काम हम लोगो को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , Jagat Prakash Nadda , Ashwini Vaishnaw , Piyush Goyal , Bhupender Yadav , Kiren Rijiju , Mallikarjun Kharge , Pandit Madan Mohan Malaviya , Atal Bihari Vajpayee , Samvidhan Sadan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD