Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने अर्थशास्त्रियों से नीति आयोग में मुलाकात की

रवैया में आमूल परिवर्तन करके विकसित भारत का लक्ष्‍य हासिल किया जा सकता है, जो 2047 तक भारत को विकसित बनाने पर केन्द्रित है : नरेन्द्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, NITI Aayog
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2024

Last updated on: Dec 24, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीति आयोग में केन्‍द्रीय बजट 2025-26 की तैयारी के लिए प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और विचारकों के एक समूह के साथ बातचीत की। यह बैठक “वैश्विक अनिश्चितता की घड़ी में भारत की विकास गति को बनाए रखना” विषय पर आयोजित की गई थी।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने वक्ताओं को उनकी स्‍पष्‍ट समझ के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रवैये में आमूल परिवर्तन के माध्यम से विकसित भारत का लक्ष्‍य हासिल किया जा सकता है, जो 2047 तक भारत को विकसित बनाने पर केन्‍द्रित है।

प्रतिभागियों ने अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए, जिनमें वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों जैसी कठिन परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटने, विशेष रूप से युवाओं के बीच रोजगार बढ़ाने और विभिन्‍न क्षेत्रों में रोजगार के स्थायी अवसर बढ़ाने की रणनीतियां, रोजगार बाजार की उभरती जरूरतों के साथ शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जोड़ने की रणनीतियां, कृषि उत्पादकता को बढ़ाना और ग्रामीण रोजगार के स्थायी अवसर पैदा करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए निजी निवेश को आकर्षित करना और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक धन जुटाना, वित्तीय समावेशन और निर्यात को बढ़ावा देना तथा विदेशी निवेश को आकर्षित करना शामिल हैं।

बातचीत में अनेक प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों और विश्लेषकों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. सुरजीत एस भल्ला, डॉ. अशोक गुलाटी, डॉ. सुदीप्तो मुंडले, श्री धर्मकीर्ति जोशी, श्री जन्मेजय सिन्हा, श्री मदन सबनवीस, प्रो. अमिता बत्रा, श्री रिदम देसाई, प्रो. चेतन घाटे, प्रो. भरत रामास्वामी, डॉ. सौम्य कांति घोष, श्री सिद्धार्थ सान्याल, डॉ. लवीश भंडारी, सुश्री रजनी सिन्हा, प्रो. केशब दास, डॉ. प्रीतम बनर्जी, श्री राहुल बाजोरिया, श्री निखिल गुप्ता और प्रो. शाश्वत आलोक शामिल थे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , NITI Aayog

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD