Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

पंजाब के निकाय चुनावों में 'आप' की बड़ी जीत: अमन अरोड़ा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, कहा - भाजपा और अकाली दल का सफाया हो गया

आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत से ज्यादा वार्ड जीते

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Dec 2024

Last updated on: Dec 21, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों में 977 में से 50 प्रतिशत से अधिक वार्डों में जीत हासिल करके इतिहास रचा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह शानदार जीत आम आदमी पार्टी के जन-समर्थक शासन और पारदर्शी राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अरोड़ा ने ट्विटर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उम्मीद करता हूं कि सभी निर्वाचित पार्षद लोगों की सेवा और विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

मीडिया को जारी एक बयान में अरोड़ा ने उत्साहजनक परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कहा कि पटियाला और जालंधर में, हमने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि फगवाड़ा जैसे छोटे निगमों में परिणाम पूरी तरह से हमारे पक्ष में नहीं आए, लुधियाना के नतीजों का अभी भी मिलान किया जा रहा है। यहां हमें जीत की उम्मीद है।

अरोड़ा ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की सराहना की और इसकी तुलना कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए कुप्रबंधन से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली और हेरफेर होता था। इस बार हमने पारदर्शी चुनाव देखा जिससे जनता का जनादेश और प्रबल हुआ है। हमने शून्य से इतनी महत्वपूर्ण जीत तक जो छलांग लगाई है, वह आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए अरोड़ा ने कहा कि अकाली दल और बीजेपी का पूरी तरह से सफाया हो गया है। शहरी क्षेत्रों में भाजपा के दबदबे का भ्रम टूट गया है और जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया है। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को कई वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार ढूंढने में भी संघर्ष करना पड़ा। आम आदमी पार्टी मजबूत संगठनात्मक संरचना वाली एकमात्र पार्टी थी जिसने हर वार्ड में अपने चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार उतारे।

अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक के तहत कांग्रेस के साथ आप का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर तक सीमित है। पंजाब में हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। हमारी लड़ाई सीधे तौर पर उनके खिलाफ थी और आगे भी जारी रहेगी। अरोड़ा ने जीत का श्रेय अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व को दिया एवं आप के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और नेताओं को अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। 

उन्होंने कहा कि हम हर वार्ड में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे एवं स्थानीय शासन को मजबूत करने व भविष्य में सुधार के लिए कमियों को दूर करने के लिए काम करेंगे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD