Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिला लाहौल स्पीति की 45 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन - राहुल कुमार

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 21 Dec 2024

Last updated on: Dec 21, 2024, 00:00 IST

जिला लाहौल स्पीति की 45 ग्राम पंचायतों में  स्वच्छता ही सेवा   अभियान के तहत  एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपायुक्त  राहुल कुमार ने  ग्राम पंचायत युरनाथ से इस अभियान का शुभारम्भ किया। इस मौके पर एस डी एम रजनीश शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व महिला मण्डल की महिलाएं, युवक मंडल व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। 

उपायुक्त व अन्य अधिकारी इस दौरान केलांग, खंगसर, सिस्सू तथा कोकसर में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए और इस दौरान लगभग 15 क्विंटल के करीब कचरा एकत्रित किया जिसे उचित निस्तारण के लिए भेजा जा रहा है। उपायुक्त ने बताया की ज़िला की सभी ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कचरा संग्रहरण-सह-पृथक्करण शैड स्थापित किये जा रहे हैं और अब तक 32 ग्राम पंचायतों में संग्रहण-सह-पृथक्करण शैड स्थापित कर  कार्याशील हो गए है जिन में ठोस प्लास्टिक कचरा,प्लास्टिक व कांच की बोतलें,प्लास्टिक थैलियां और धातु  को अलग अलग रखने की सुविधा मौजूद हैं। 

उपायुक्त ने  लोगों एवं होम स्टे संचालकों तथा होटल मालिकों व हित धारकों से भी आवाहन किया है जिला में पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए  कचरा एकत्रीकरण के उपरांत इन शैडो में अलग-अलग खानों में ही डाले। ताकि प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए समय व श्रम की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन के बाद  प्लास्टिक कचरा व धातु को  विलिंग और कोकसर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट सेंटर के  प्लांट में  उचित निस्तारण के लिए भजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर महीने संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर फॉलो आप भी लिया जाएगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने यह भी कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, और इसे बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी आवश्यक है। 

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। उन्होंने यह भी कहा  कि वे इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में मदद करें। स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है, जिसे हमें अपनाना चाहिए। 

स्वच्छता एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है। जब हम सभी मिलकर अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने का प्रयास करेंगे, तो हम एक स्वस्थ और खुशहाल समाज का निर्माण कर सकेंगे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD