Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

भगवंत मान ने अमृतसर में किया प्रचार

लोगों से निगम चुनाव में 'आप' उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Aman Arora, Sharry Kalsi, Kuldeep Singh Dhaliwal, Laljit Singh Bhullar, Gurmeet Singh Khuddian
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Dec 2024

Last updated on: Dec 18, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अमृतसर में नगर निगम चुनाव के लिए आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। अमृतसर की ऐतिहासिक सड़कों पर एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को उनके उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और अमृतसर शहर को विश्व स्तरीय बनाने का वादा किया।

मुख्यमंत्री मान ने अमृतसर के अद्वितीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और इसे "शहीदों की भूमि" कहा। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर जैसे स्थलों को देखने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। 

हम अमृतसर के बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षमता को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और बेहतर बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने अमृतसर के विकास के लिए एक व्यापक योजना की रूपरेखा बताई जिसमें इलेक्ट्रिक बसें, भूमिगत केबलिंग, ठोस कचरा प्रबंधन, बेहतर सीवरेज सिस्टम और आर्थिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक बदलाव की बात कही। 

मान ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाने के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों के साथ पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की बात दोहराई। उन्होंने पुराने बाजारों को नया रूप देने और संकरी गलियों में भीड़भाड़ कम करने की भी योजना बनाने की बात कही, ताकि उनका आकर्षण बहाल किया जा सके। 

वहीं ओवरहेड तारों को भूमिगत केबल से बदलकर शहर को सुंदर बनाया जाएगा और स्वच्छता और पर्यावरण में सुधार के लिए अमृतसर-वाघा रोड के किनारे प्रदूषित नालियों को साफ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने पर्यटकों के लंबे समय तक ठहरने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया, जिससे खरीदारी, आतिथ्य और अन्य व्यवसायों पर बढ़ते खर्च के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

सीएम मान ने अमृतसर निवासियों से नगर निगम चुनावों में आप उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया और कहा कि स्थानीय शासन शहरों में जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इसलिए बेहतर उम्मीदवार चुने जो आपका काम कर सके और स्थानीय मुद्दों को हल कर सकें। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में नगर निगम की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सकेगा क्योंकि राज्य में भी हमारी सरकार है। राज्य सरकार की सफलता पर प्रकाश डालते हुए सीएम मान ने भ्रष्टाचार और पक्षपात के बिना पूरी तरह योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियों में 50,000 युवाओं की भर्ती का उल्लेख किया। 

उन्होंने ऐसा ईमानदार और कुशल शासन को नगरपालिका स्तर तक विस्तारित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मान ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए उन पर आपसी कलह और लोगों की जरूरतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने मतदाताओं से विभाजनकारी राजनीति को खारिज करने और आम आदमी पार्टी की ईमानदार और प्रगतिशील नीतियों पर विश्वास बनाए रखने का आग्रह किया। सीएम मान ने लोगों से 21 दिसंबर को आम आदमी पार्टी को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि झाड़ू सिर्फ वोटिंग मशीन का एक बटन नहीं है, बल्कि यह आशा, बदलाव और आपके बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रतीक है। 

रोड शो में आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत भुल्लर और गुरमीत सिंह खुड्डियां, स्थानीय आप विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सीएम मान ने पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं और अमृतसर के लोगों को उनके जबरदस्त प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

अमृतसर के लोगों से मान ने वादा किया कि शहर के विकास और समृद्धि बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ शासन नहीं करती, यह लोगों के दिलों पर राज करती है। हमें पूरा भरोसा है इस चुनाव में पार्टी की शानदार जीत होगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Aman Arora , Sharry Kalsi , Kuldeep Singh Dhaliwal , Laljit Singh Bhullar , Gurmeet Singh Khuddian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD