Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

जय इंदर कौर ने आम आदमी पार्टी की ओर से दी गारंटियां की बेनकाब

आप पार्टी के वायदे 'पुरानी सामग्री, नई पैकेजिंग' की तरह: जय इंदर कौर

Jai Inder Kaur, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 17 Dec 2024

Last updated on: Dec 17, 2024, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने मंगलवार को पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की 5 चुनावी गारंटी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे नई पैकिंग में पुराना सामान करार दिया है। मीडिया के नाम जारी एक बयान में जय इंदर कौर ने कहा, "आम आदमी पार्टी झूठ और झूठे वादों से भरी पार्टी है। 

विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने पंजाब की महिलाओं को गारंटी दी थी कि वे हर महिला को एक हजार रुपये महीना देंगे।" तीन साल बीत जाने के बाद भी वे अपनी इस महत्वपूर्ण गारंटी को पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने आगे कहा, ''अब एक बार फिर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा कल पटियाला के लोगों को 5 नई गारंटियां देने के लिए पटियाला आए। पटियाला के लोगों को अमन अरोड़ा ये बताने में असफल रहे कि उनकी ओर से दी जा रही गारंटियों के काम पहले से चल रहे हैं और ये काम केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे हैं।

पंजाब को 400 नई ई-बसें देने में पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं है, बल्कि ये केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना का हिस्सा हैं। भाजपा नेता ने बताया कि 400 बसों में से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना को 100-100 और पटियाला को 50 बसें प्रदान की जानी हैं। सिटी बस के लिए प्रयोग होने वाली शेष 50 बसों को रिटर्व कोटे में रखा जाएगा, ताकि उक्त शहरों में जहां कहीं बस खराब होगी, उसके स्थान पर डंप यार्ड से बस संबंधित जिले में भेज दी जाएगी।

पीएम ई बस सेवा अधीन ये प्रोजेक्ट मंजूर हो चुका है। किलोमीटर के हिसाब से जो राशि तय हुई है, उसका कुछ हिस्सा राज्य सरकार लोगों से टिकट के रूप में इकट्ठा करेगी और अहम हिस्सा केंद्र की ओर से अदा किया जाएगा। उन्होंने कहा, "आप नेता ने एक और गारंटी के रूप में सरहिंद रोड के 4-लेन का दावा किया, जो वास्तव में केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है और पूर्व सांसद प्रणीत कौर की कड़ी मेहनत के बाद इसे मंजूरी दी गई थी, क्योंकि पंजाब सरकार इससे इनकार कर रही थी।" भूमि अधिग्रहण के लिए अपने हिस्से का भुगतान करें।"

इसी तरह, पटियाला के लिए 24 घंटे सातों दिन नहरी पेयजल परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी के दिमाग की उपज थी और केंद्र सरकार की मदद से उनके द्वारा शुरू की गई थी। उस परियोजना पर काम अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, अगर आप सरकार ने जानबूझकर अपने चुनावी फायदे के लिए इसे नहीं रोका होता। इतना ही नहीं, मौजूदा आप सरकार ने पटियाला डपिंग ग्राउंड पर स्थापित रेमिडिएशन प्लांट को भी रोक दिया गया है, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस प्लांट के लिए केंद्र की सहायता से करीब 7 करोड़ रुपये में शुरू करवाया था।

महिला मोर्चा प्रधान ने आगे कहा कि अब अमन अरोड़ा को जवाब देना चाहिए कि उनकी सरकार ने पटियाला के ये सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट क्यों बंद कर दिए और क्या वह कोई नया प्रोजेक्ट बता सकते हैं जो आम आदमी पार्टी ने पटियाला के लिए शुरू किया हो। आप सरकार की विफलता इतनी गंभीर है कि वे अब हमारे द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं का श्रेय लेने और नई पैकेजिंग, पुरानी सामग्री लाने के लिए मजबूर हैं।

उन्होंने आगे कहा, "मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष या उनके स्थानीय विधायक अजीतपाल सिंह कोहली से अनुरोध करती हूं कि वह सामने आएं और पटियाला में किए गए विकास कार्यों की संख्या का विवरण दें और फिर पटियाला के लोगों से वोट मांगें।"

 

Tags: Jai Inder Kaur , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD