Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में नितिन गडकरी से की भेंट

भुबुजोत में सुरंग निर्माण का किया आग्रह

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways, Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का 350 करोड़ रुपये की राशि को केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। यह राशि राज्य में सड़क संपर्क को सुधारने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के माध्यम से रोपवे परियोजनाओं को वन मंजूरी से छूट देने के लिए भी धन्यवाद दिया।

लोक निर्माण मंत्री ने श्री गडकरी से घठासनी-शिलाह-बधानी-भुबुजोत-कुल्लू के बीच वैकल्पिक सड़क निर्माण और भुबुजोत में एक सुरंग के निर्माण का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से एनएच-144 पर दूरी 40 किलोमीटर तक कम होगी। यह परियोजना पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और इसका सामरिक महत्व भी है। इससे कुल्लू जिले का भ्रमण करने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिल पाएगी।

श्री विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय मंत्री से भारत सेतु योजना के तहत 125.57 करोड़ रुपये की लागत से कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को जोड़ने वाले ब्यास नदी पर बसंतिपत्तन और खेरी के बीच एक डबल लेन पुल के निर्माण को प्राथमिकता पर मंजूरी देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री ने भी अपनी पिछली बैठक में केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया था।

इसके साथ ही, उन्होंने मंडी जिले में पंडोह-शिवा रोड पर ब्यास नदी पर 19.09 करोड़ की लागत से 110 मीटर लंबा सिंगल लेन स्टील ट्रस मोटरेबल पुल के निर्माण का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways , Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD