Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजिलेंस ब्यूरो ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर और उसके साथी को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 12 Dec 2024

Last updated on: Dec 12, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत आज पटियाला में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एम.वी.आई.) गुरमीत सिंह और पटियाला निवासी उसके साथी अनिल को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को पटियाला शहर के निवासी दिनेश कुमार, जो जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स पटियाला में वसीका नवीस  के रूप में कार्यरत हैं, की दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अपने निजी एजेंट अनिल के जरिए वाहन की फिटनेस के लिए स्वीकृति प्रमाणपत्र जारी करने और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करवाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें दोनों आरोपी, गुरमीत सिंह (एम.वी.आई.) और उसका निजी एजेंट अनिल, दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। 

रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD