Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोकसर और बिलिंग में स्थापित एमआरएफ प्लांट का राहुल कुमार ने किया निरीक्षण

प्लांटों के चलने से जिला में ठोस कचरे का होगा उचित निपटारा - राहुल कुमार

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 11 Dec 2024

Last updated on: Dec 11, 2024, 00:00 IST

जिला में ठोस कचरे का प्रबंधन करने के लिए कोकसर और बिलिंग में स्थापित किए गए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट का उपायुक्त लाहौल स्पिति राहुल कुमार बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अटल टनल बनने के उपरांत जिला में प्रतिदिन 10,000 पर्यटक पहुंच रहे है। पर्यटकों की इतनी ज्यादा संख्या में यहां आने से जिला में कुड़ा प्रबंधन मुश्किल हो गया है। 

इसके निस्तांतरण के लिए दो जगहों कोकसर और बिलिंग में एमआएफ केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोकसर और बिलिंग में स्थापित एमआरएफ प्लांट ने कार्य करना शुरू कर दिया हैं। इन केंद्रों में अभी मैनुअली तरीके कूड़े की छंटाई शुरू कर दी गई है और बहुत शीघ्र मशीन के माध्यम से छंटाई आरम्भ हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इन दोनों एमआरएफ प्लांट के क्रियाशील होने से जिला में अब ठोस कचरा प्रबंधन काफी हद तक ठीक हो जाएगा और इससे ठोस कचरे का सही निपटारा हो पाएगा। कोकसर प्लांट पंचायत हीलिंग हिमालय और साडा के माध्यम से और बिलिंग में स्थापित प्लांट खंड विकास कार्यालय केलांग और साडा के माध्यम से निर्मित किया गया है। 

इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार शिशु में पर्यटकों से भी मिले। उन्होंने पर्यटकों को ठोस कचरा प्रबंधन बारे जागरूक किया। उन्होंने सभी पर्यटकों से चिप्स के खाली पैकेट, पानी की खाली बोतलें यहां वहां न फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि शिशु में स्थापित साडा बैरियर में सभी पर्यटकों को एक कपड़े का बैग दिया जाएगा। 

जिसमें पर्यटक घूमने के दौरान जमा हो रहे ठोस कचरे को इक्ट्टठा करते रहेंगे और वापिस जाने पर ठोस कचरे से भरे थैले को बैरियर के समीप स्थापित डस्टबिन में खाली करेंगे। उन्होंने बताया कि इसकी निगरानी के लिए जगह-जगह क्लोज सर्किट कैमरे स्थापित किए हैं।

उन्होंने बताया कि लोगों को इस बारे जागरूक करने के साथ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी संख्या में कुड़ा फैलाने वालों का चालान करके दंडित किया जा रहा है।   

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD